होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्रा की Zee मीडिया में फिर वापसी, अब मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्रा की Zee मीडिया में फिर वापसी, अब मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्रा ने एक बार फिर ‘जी’ (Zee) ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी के साथ वापसी की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्रा ने एक बार फिर ‘जी’ (Zee) ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी के साथ वापसी की है। 'जी मीडिया'  (ZEE Media) प्रबंधन ने रमेश चंद्रा को इस बार एडिटर (जी-यूपी/उत्तराखंड) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह एडिटोरियल के साथ साथ चैनल का रेवेन्यू भी देखेंगे। 'जी' ग्रुप में रमेश चंद्रा की यह तीसरी पारी है। नई जिम्मेदारी मिलने से पहले वह ‘जी हिंदुस्तान’ में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर कार्यरत थे।

बता दें कि रमेश चंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में 'जी न्यूज' से की थी। शुरू में करीब दो साल अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने यहां से अलविदा कह दिया था। इसके बाद फिर 'जी ग्रुप' में वापसी करते हुए उन्होंने वर्ष 2009 से लेकर 2021 तक लंबी पारी खेली। यहां उन्होंने ‘जी संगम‘,‘जी राजस्थान‘,‘जी (मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़), ‘जी (बिहार झारखंड‘ के साथ नेशनल चैनल ‘जी हिंदुस्तान‘ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

इस दौरान उन्होंने 'जी मीडिया' के पांच रीजनल चैनल्स को लॉन्च कराया और उन्हें नंबर वन के मुकाम तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें 'जी ग्रुप' के देश के पहले एंकरलेस, मल्टीलैंग्वेज चैनल 'जी हिन्दुस्तान' को लॉन्च करने की जिम्मेदारी दी गई। टीवी की दुनिया में इस अभिनव प्रयोग को उन्होंने सफलतापूर्वक पूरा किया। इस चैनल को हिदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी देखा जा सकता था। हालांकि 2021 की शुरुआत में कुछ स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने यहां से ब्रेक ले लिया था और अब इस नए पद पर फिर वापसी की है।

रमेश चंद्रा को मीडिया में काम करने का 21 साल से ज्यादा का अनुभव है। 'जी न्यूज' के अलावा रमेश चंद्रा ने 'आजतक' और 'एनडीटीवी' में भी लंबे समय तक काम किया है। रमेश चंद्रा ने बनारस हिंदू यूनिर्सिटी से ग्रेजुएशन और एमबीए किया है। इसके बाद उन्होंने 'आईआईएमसी', दिल्ली से रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म की डिग्री ली।

रीजनल चैनलों की टीआरपी के मास्टर माने जाने वाले रमेश चंद्रा को जी-उत्तर प्रदेश/ उत्तराखंड में नई भूमिका के लिए समाचार4मीडिया की ओर से ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स जी मीडिया एडिटर रमेश चंद्रा यूपी-उत्तराखंड
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

17 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

13 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

18 hours ago