होम / टीवी / ITV Network में मैनेजिंग एडिटर राम कुमार कौशिक ने लिया ये बड़ा फैसला

iTV network में मैनेजिंग एडिटर राम कुमार कौशिक ने लिया ये बड़ा फैसला

बता दें कि आईटीवी नेटवर्क में अपनी अब तक की पारी के दौरान राम कुमार कौशिक असाइनमेंट हेड, इनपुट एडिटर, चैनल हेड जैसे प्रमुख पदों पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश के प्रतिष्ठित मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) से आ रही एक बड़ी खबर के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार कौशिक ने यहां अपनी 14 साल पुरानी पारी को विराम देने का फैसला लिया है। ‘आईटीवी नेटवर्क’ में इन दिनों वह बतौर मैनेजिंग एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

‘आईटीवी नेटवर्क’ की ओर से इस बारे में एक स्टेटमेंट भी जारी किया गया है। इस स्टेटमेंट के अनुसार, ‘राम कुमार कौशिक नौ सितंबर 2022 को आईटीवी नेटवर्क से अलग हो जाएंगे। राम कुमार कौशिक को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए आईटीवी नेटवर्क शुभकामनाएं देता है।’

'आईटीवी नेटवर्क' में अपनी अब तक की पारी के दौरान राम कुमार कौशिक असाइनमेंट हेड, इनपुट एडिटर, चैनल हेड जैसे प्रमुख पदों पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

वहीं, अपने इस कदम के बारे में राम कुमार कौशिक का कहना है, ‘मैं आईटीवी नेटवर्क और इसके फाउंडर कार्तिकेय शर्मा को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर इतना भरोसा जताते हुए इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी और मुझे रिपोर्टर से एडिटर बनने का मौका दिया। कार्तिकेय शर्मा निजी और व्यावसायिक तौर पर मुझ पर अटूट विश्वास करते हैं, इस विश्वास को मैं जीवन भर संजोकर रखूंगा।’

राम कुमार कौशिक के इस कदम के बारे में ‘आईटीवी नेटवर्क’ के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा का कहना है, ‘हर नई शुरुआत के लिए आपको कुछ न कुछ पीछे छोड़ना पड़ता है। जैसा कि आप एक नए रास्ते पर चल रहे हैं, मैं आपको उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं  देता हूं और आपकी सफलता की कामना करता हूं।’

बता दें कि राम कुमार कौशिक ने राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने ‘इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी’ (IGNOU) से मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अलावा उन्होंने वन विभाग, राजस्थान से नैचुरलिस्ट (Naturalist) में डिप्लोमा किया है।


टैग्स इस्तीफा आईटीवी नेटवर्क मैनेजिंग एडिटर रिजाइन राम कुमार कौशिक
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago