होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप भंडारी ने Republic Bharat को कहा अलविदा
वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप भंडारी ने Republic Bharat को कहा अलविदा
बतौर कंसल्टिंग एडिटर चैनल में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे प्रदीप भंडारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप भंडारी ने हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) से इस्तीफा दे दिया है। वह इस चैनल में बतौर कंसल्टिंग एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
प्रदीप भंडारी ने एक ट्वीट के जरिये खुद यह जानकारी दी है। अपने ट्वीट में प्रदीप भंडारी ने लिखा है, ‘मैंने रिपब्लिक को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अरनब और उनकी टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’
I've submitted by letter of resignation to #Republic. Wishing #Arnab and team good luck for the future.
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी) (@pradip103) February 9, 2021
बता दें कि भंडारी इंडिपेंडेंट ग्लोबल ऑनग्राउंड पब्लिक ओपिनियन टेक्नोलॉजी कंपनी ‘जन की बात’ (Jan ki Baat) के फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर भी हैं। पूर्व में वह एनजीओ ‘Thalassemia And Child Welfare Group’ में यूथ विंग को-ऑर्डिनेटर के साथ ‘Pink Flower Public School’ में शिक्षक भी रह चुके हैं।
टैग्स इस्तीफा रिपब्लिक भारत कंसल्टिंग एडिटर प्रदीप भंडारी