होम / टीवी / इस न्यूज चैनल में मैनेजिंग एडिटर बने वरिष्ठ टीवी पत्रकार परिवेश वात्स्यायन

इस न्यूज चैनल में मैनेजिंग एडिटर बने वरिष्ठ टीवी पत्रकार परिवेश वात्स्यायन

परिवेश वात्स्यायन को टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने खोजी पत्रकारिता में काफी काम किया है और कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज ब्रेक की हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ पत्रकार परिवेश वात्स्यायन (Parivesh Vatsyayan) ने ‘आईबीसी24’ (IBC24) न्यूज चैनल के साथ अपना नया सफर शुरू किया है। उन्होंने इस चैनल में मैनेजिंग एडिटर, रायपुर (छत्तीसगढ़) के पद पर जॉइन किया है।

परिवेश वात्स्यायन को टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने खोजी पत्रकारिता में काफी काम किया है और कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज ब्रेक की हैं। इनमें पेंशन और पासपोर्ट कार्यालय में पीएफ घोटाला समेत विभिन्न सरकार में भ्रष्टाचार और घोटाले का पर्दाफाश शामिल है। इससे पहले वह संस्कृति मंत्रालय के सेंटर फॉर कल्चर रिसोर्स एंड ट्रेनिंग, दिल्ली से जुड़े हुए थे। यहां कंसल्टेंट/एडवाइजर (सोशल मीडिया, वीडियो प्रॉडक्शन,क्रिएटिव एंड स्ट्रैटेजी) के तौर पर वह करीब दो साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

इसके अलावा वह ‘एपीएन न्यूज’ (APN News) नोएडा में एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। यहां मार्च 2019 से मई 2020 तक अपने कार्यकाल के दौरान वह इंटरव्यूज, रोजाना के स्पेशल शो की प्लानिंग, बड़ी घटनाओं की फॉरवर्ड प्लानिंग और रोजाना के न्यूज ऑपरेशंस की मॉनीटिंग की जिम्मेदारी संभालते थे। इसके अलावा वह इस चैनल के फ्लैगशिप शो ‘मुद्दा’ (MUDDA) और ‘लोकतंत्र’ (LOKTANTRA) को होस्ट करते थे।

इससे पहले परिवेश www.publicview.in न्यूज वेबसाइट में एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे थे और यहां रहते हुए उन्होंने आम चुनाव कवर किए थे। वहीं, करीब चार साल तक वह ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ (News World India) में एसिसोएट एडिटर भी रह चुके हैं।

अपने अब तक के करियर में परिवेश वात्स्यायन करीब तीन साल तक रीजनल न्यूज चैनल ‘नक्षत्र न्यूज’ (Naxatra News) में चैनल हेड (बिहार/झारखंड) के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इसके साथ ही वह करीब सात साल तक ‘जी न्यूज’ (Zee News) में प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट रहे हैं। वहीं वह B.A.G Films(News 24) के साथ भी बतौर करेसपॉन्डेंट जुड़े रहे हैं।    

परिवेश वात्स्यायन की उपलब्धियों की बात करें तो ‘जी न्यूज’ के स्टूडियो में भूमाफिया अशोक मल्होत्रा का सरेंडर करवाने में खास भूमिका निभाने के लिए उन्हें ‘जी’ मैनेजमेंट की ओर से 25 हजार रुपये का अप्रैजल भी दिया जा चुका है।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो परिवेश वात्स्यायन ने ‘बनारस हिंदू विश्वविद्यालय’ से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने इसी यूनिवर्सिटी से पोलिश लैंग्वेज में सर्टिफिकेशन भी किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली स्थित ‘YMCA’ से टीवी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। समाचार4मीडिया की ओर से परिवेश वात्स्यायन को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स मैनेजिंग एडिटर नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग परिवेश वात्स्यायन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

22 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

6 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

8 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

4 hours ago