होम / टीवी / ABP न्यूज को मिला नया एग्जिक्यूटिव एडिटर
ABP न्यूज को मिला नया एग्जिक्यूटिव एडिटर
पूर्व में दो बार निभा चुके हैं इस चैनल में जिम्मेदारी, टीवी न्यूज इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे काम करने वालों में काफी काबिल पत्रकार के तौर पर है पहचान
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
गौरतलब है कि क्वॉलिटेटिव काम करने में माहिर निखिल दुबे की पिछली दो पारियां बहुत ही छोटी रही हैं। न्यूज नेशन के साथ जहां वे तीन महीने ही काम कर पाए, वहीं इससे पहले ‘इंडिया न्यूज’ के साथ वे ढाई महीने की पारी ही खेल पाए थे। उन्होंने 2019 फरवरी में न्यूज नेशन जॉइन किया था और मई में उसे अलविदा कह दिया था। वहीं इंडिया न्यूज में वे नवंबर 2018 से जनवरी 2019 तक कार्यरत रहे।
‘इंडिया न्यूज’ से पहले निखिल दुबे ‘एबीपी न्यूज’ में डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने वहां 9 जुलाई 2016 को पदभार संभाला था। पर जब वहां के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने पिछले साल अचानक चैनल से इस्तीफा दिया था तो निखिल ने भी सितंबर में अपना इस्तीफा दे दिया था। ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में ये इनकी दूसरी पारी थी। इससे पहले वे अप्रैल 2006 से अक्टूबर 2009 में एसोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के तौर पर भी इस चैनल के साथ काम कर चुके हैं। तब इस चैनल का नाम ‘एबीपी न्यूज’ की जगह ‘स्टार न्यूज’ था।
निखिल कुमार ने 1995 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एलएलबी करने के बाद 2002 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से मॉसकॉम किया और इसके बाद पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। मई 2003 में उन्होंने ‘सहारा समय’ से अपने करियर की शुरुआत की और नवंबर 2005 तक वे यहां रहे। ‘सहारा समय’ में अपने सफर के अंतिम दिनों में वे विशेष संवाददाता की भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2006 में ‘स्टार न्यूज’ के साथ अपने सफर को आगे बढ़ाया। वहां 3 साल 7 महीने रहने के बाद उनके सफर का अगला पड़ाव ‘आजतक’ बना। नवंबर 2010 से नवंबर 2012 तक वे सीनियर प्रड्यूसर के तौर पर ‘आजतक’ को अपना योगदान देते रहे। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक फ्रीलांस के तौर पर काम किया।
टैग्स एबीपी न्यूज न्यूज नेशन निखिल दुबे