होम / टीवी / NDTV पर फिर नजर आएंगी वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान, इस शो को करेंगी होस्ट
NDTV पर फिर नजर आएंगी वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान, इस शो को करेंगी होस्ट
नौकरी संबंधी ऑनलाइन फर्जीवाड़े का शिकार हुईं राजदान एक साल से अधिक समय बाद इस चैनल पर लौटी हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान की ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में वापसी हुई है। सोमवार को एक ट्वीट के जरिये निधि राजदान ने खुद इसकी घोषणा की। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘यह तमाम बातों और अटकलों को विराम देने का वक्त है। एनडीटीवी पर वापसी कर खुश हूं। सोमवार से गुरुवार रात साढ़े नौ बजे ‘No Spin’ शो देखें।’
It’s time to stop the excuses, the whatabouthary and the obfuscation. Happy to be back home @ndtv.
— Nidhi Razdan (@Nidhi) February 21, 2022
Watch ‘No Spin’, Monday to Thursday at 9:30pm https://t.co/q2usJY9MQV
ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार हुईं निधि राजदान की एक साल से ज्यादा समय बाद इस चैनल पर वापसी हुई है। गौरतलब है कि पिछले साल जून में निधि राजदान का एक ट्वीट सामने आया था, जिसमें उन्होंने घोषणा की थी कि वह ‘एनडीटीवी’ में 21 साल की अपनी पारी को विराम देकर साल के अंत तक ‘हार्वर्ड यूनिवर्सिटी’ के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर अपनी पारी शुरू करने जा रही हैं।
हालांकि, बाद में खुलासा हुआ था कि वह फिशिंग अटैक (ऑनलाइन धोखाधड़ी, जहां ईमेल के जरिये धोखा देकर सारी जानकारी ले ली जाती है) का शिकार हुई थीं।
टैग्स पत्रकार एनडीटीवी निधि राजदान न्यूज एंकर