होम / टीवी / वरिष्ठ टीवी पत्रकार मुकुल मिश्र ने ‘आजतक’ में अपनी पारी को दिया विराम

वरिष्ठ टीवी पत्रकार मुकुल मिश्र ने ‘आजतक’ में अपनी पारी को दिया विराम

करीब ढाई दशक के अपने करियर में मुकुल मिश्र लगभग 18 साल तक ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ के साथ जुड़े रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार मुकुल मिश्र ने हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AajTak) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वर्तमान में वह इस चैनल में एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ‘आजतक’ के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी। आजतक में उनकी पहली पारी वर्ष 2002 से 2007 तक थी। फिलहाल वह यहां नोटिस पीरियड पर हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही एक बड़े चैनल के साथ वह अपनी नई पारी शुरू करेंगे।

मुकुल मिश्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब ढाई दशक का अनुभव है, जिसमें वह करीब 18 साल ‘टीवी टुडे नेटवर्क‘ के साथ जुड़े रहे हैं। अपने करियर के शुरुआती वर्षों में वह ‘जैन टीवी‘ के साथ भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा कुछ समय तक कुछ प्रॉडक्शन हाउस व सर्वे कंपनी ‘सी-वोटर‘ के साथ भी जुड़े रहे हैं। वर्ष 2007 में वह ‘न्यूज24‘ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे और करीब तीन साल यहां अपनी जिम्मेदारी निभाई।

इसके बाद वह वर्ष 2009 में फिर ‘टीवी टुडे नेटवर्क‘ के साथ जुड़ गए। उस समय यहां उन्होंने ‘हेडलाइंस टुडे‘ (अब इंडिया टुडे टीवी) में असाइनमेंट डेस्क पर जॉइन किया था। वर्ष 2012 में वह ‘आजतक‘ के आउटपुट में शिफ्ट हो गए थे। वर्ष 2018 से अब तक वह ‘आजतक’ में एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

मूल रूप से कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले मुकुल मिश्र ने वहीं से ग्रेजुएशन की है। इसके अलावा उन्होंने नोएडा से मास मीडिया में डिप्लोमा किया है। मुकुल मिश्र टीवी न्यूज प्रॉडक्शन के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। उपलब्धि की बात करें तो उन्हें बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स‘ (enba) की ओर से वर्ष 2018 में बेस्ट प्रड्यूसर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

अपने अब तक के करियर के दौरान उन्होंने राजनीति, खेल, सिनेमा समेत तमाम क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों के साथ न्यूज कार्यक्रम तैयार किए हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जाने-माने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, बिगबी अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, शाहरूख खान, रितिक रोशन, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण और आमिर खान जैसी कई जानी-मानी शख्सियतें शामिल हैं। इसके अलावा अपने अब तक के करियर में उन्होंने देश में हुए लगभग सभी बड़े चुनाव कवर किए हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से मुकुल मिश्र को उनके आगामी सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स आजतक इस्तीफा मुकुल मिश्र
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

17 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago