होम / टीवी / मनोज्ञा लोईवाल ने ‘ABP Network’ में अपनी पारी को दिया विराम, टीम को लिखा ये भावुक संदेश

मनोज्ञा लोईवाल ने ‘ABP Network’ में अपनी पारी को दिया विराम, टीम को लिखा ये भावुक संदेश

वह यहां करीब सवा चार साल से कार्यरत थीं और बतौर एडिटर व एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

वरिष्ठ पत्रकार मनोज्ञा लोईवाल ने ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां करीब सवा चार साल से कार्यरत थीं और बतौर एडिटर व एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

‘एबीपी नेटवर्क’ से अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने अपनी टीम को एक भावुक संदेश भी लिखा है। इस संदेश में मनोज्ञा ने ‘एबीपी नेटवर्क’ में अपने चार साल के सफर को 'रोलर कोस्टर राइड' बताया और अपने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।

मनोज्ञा ने अपने संदेश में लिखा, ‘मैंने पिछले महीने इस ऐतिहासिक महत्व के सदी पुराने प्रतिष्ठान में अपनी पारी समाप्त करने के लिए इस्तीफा दिया था।’ उन्होंने ‘एबीपी न्यूज’ में बिताए 21 लाख मिनटों को अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि यह सफर उनके 22 साल से अधिक के करियर में प्रेरणादायक रहा है।

मनोज्ञा ने अपने संदेश में ‘एबीपी’ के चर्चित शो 'पोल खोल' को याद किया और लिखा, ‘जैसे यह शो याद रहेगा, वैसे ही यह सफर भी यादगार रहेगा। समय के साथ लोग, किरदार और भूमिकाएं बदलती रहती हैं, लेकिन फिर कभी मुलाकात होगी, क्योंकि दुनिया गोल है!’

विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो वह जल्द ही एक बड़े मीडिया संस्थान से अपनी पारी शुरू कर सकती हैं। लेकिन, वह संस्थान कौन सा होगा, फिलहाल इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।  

रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित मनोज्ञा को मीडिया में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। ‘एबीपी न्यूज’ से पहले मनोज्ञा करीब 11 साल से ‘इंडिया टुडे’ (India Today) में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। पूर्व में वह ‘न्यूजएक्स’, ‘नेटवर्क18’ और ‘दैनिक जागरण’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।

बता दें कि मनोज्ञा लोईवाल पूर्वी भारत की महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर करने के लिए जानी जाती हैं। नेपाल में आए भूकंप की विस्तृत रिपोर्टिंग के लिए उन्हें प्रतिष्ठित एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) भी मिल चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी, अमित शाह और अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियों का इंटरव्यू किया है। वह इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस की फेलो हैं। चीन के वुहान के रिपोर्टिंग करने वाली एकमात्र भारतीय पत्रकार हैं। इसके साथ ही उन्होंने करीब 20 साल तक पूर्वोत्तर भारत को विस्तृत रूप से कवर किया है।

मनोज्ञा लोईवाल ने जो संदेश अपनी टीम के साथियों के लिए लिखा है, उसे आप यहां शब्दश: पढ़ सकते हैं।

Dear Team !

It has been wonderful four years of working together in this roller coaster ride!

I had resigned last month to put an end to my innings in this century old legendary institution of historical importance…

I am very proud to be a part of its history for more than 21 lakh minutes of our lives !!

In my 22+ years of career these years have been both…a wonderful inspiration as well as a literal transition for Me…
from the Cultural Capital of India to the National Capital of India…

As I begin my new innings ahead…
I am grateful to each and everyone for playing a pivotal role in this unforgettable journey…

“इक दिन बिक जाएगा..माटी के मोल..
जग मे रह जाएँगे..प्यारे तेरे बोल.. ? “

याद है ना…एबीपी का सुपरहिट “पोल खोल”
वैसे ही याद रहेंगे ये सारे पल.. जो है अनमोल..
समय के साथ-साथ बदलते है लोग, किरदार और रोल..
तो फिर कहीं मुलाकात होगी..क्योंकि दुनिया है गोल !! ??


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

22 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago