होम / टीवी / News24 को बाय बोलकर इस बड़े पद पर टीवी9 भारतवर्ष पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार जैकब मैथ्यू
News24 को बाय बोलकर इस बड़े पद पर टीवी9 भारतवर्ष पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार जैकब मैथ्यू
वरिष्ठ पत्रकार जैकब मैथ्यू ‘न्यूज24’ (News 24) को अलविदा बोल दिया है। इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने बतौर वाइस प्रेजिडेंट यहां जॉइन किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
वरिष्ठ पत्रकार जैकब मैथ्यू ‘न्यूज24’ (News 24) को अलविदा बोल दिया है। इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने बतौर वाइस प्रेजिडेंट यहां जॉइन किया था। ‘न्यूज24’ के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी। पिछले साल ‘इंडिया अहेड’ (India Ahead) को जॉइन करने से पूर्व वह करीब छह साल से ‘BAG network’ के साथ जुड़े हुए थे।
‘न्यूज24’ के साथ अपनी इस दूसरी पारी में वह इस मीडिया ग्रुप के सैटेलाइट चैनल्स के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्ट्रैटेजी और प्लानिंग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, जैकब मैथ्यू ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) के साथ बतौर एडिटर की है। बताया जाता है कि अपनी इस भूमिका में वह डिजिटल, ओटीटी और कंवर्जेंस की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बता दें कि न्यूज मीडिया में ‘फादर’ के नाम से मशहूर जैकब को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है। इस दौरान वह रिपोर्टिंग से लेकर असाइनमेंट एडिटर के पद पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। पूर्व में वह ‘सीएनएन आईबीएन’ (CNN IBN), ‘इंडिया टीवी’ (INDIA TV), ‘एएनआई’ (ANI) और न्यूज24 (NEWS 24) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मीडिया एजेंसी ‘रॉयटर्स’ (Reuters) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से जैकब मैथ्यू को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स इस्तीफा न्यूज24 टीवी9 भारतवर्ष वाइस प्रेजिडेंट नई पारी नियुक्ति जैकब मैथ्यू रिजाइन अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग