होम / टीवी / वरिष्ठ टीवी पत्रकार धर्मेंद्र द्विवेदी ने ‘TV9 Bharatvarsh’ को बोला गुडबाय

वरिष्ठ टीवी पत्रकार धर्मेंद्र द्विवेदी ने ‘TV9 Bharatvarsh’ को बोला गुडबाय

धर्मेंद्र द्विवेदी आउटपुट में एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर(EP) के पद पर काम कर रहे थे। फिलहाल वह यहां नोटिस पीरियड पर हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) में मैनेजिंग एडिटर के पद से वरिष्ठ पत्रकार संत प्रसाद राय के इस्तीफे के बाद चैनल छोड़ने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब यहां आउटपुट में सेकेंड इन कमांड धर्मेंद्र द्विवेदी ने चैनल मैनेजमेंट को गुडबाय बोल दिया है। धर्मेंद्र द्विवेदी आउटपुट में एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर(EP)  के पद पर काम कर रहे थे। करीब ढाई साल से वह रात आठ बजे के स्लॉट में न्यूज इंडस्ट्री के टॉप रेटेड शो में शुमार ‘सुपर प्राइम टाइम’ को हेड कर रहे थे।

समाचार4मीडिया से बातचीत में धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि वह फिलहाल यहां नोटिस पीरियड पर हैं। धर्मेंद्र द्विवेदी फिलहाल कहां जा रहे हैं, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है, लेकिन चर्चा है कि वह एक बड़े न्यूज चैनल में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

धर्मेंद्र द्विवेदी को चैनल के पूर्व मैनेजिंग एडिटर संत प्रसाद राय की कोर टीम के अहम सदस्यों में से एक माना जाता है। संत प्रसाद ही अगस्त 2019 में उन्हें ’इंडिया टीवी’ (India TV) से अपने साथ लेकर आए थे।

धर्मेंद्र द्विवेदी को शानदार कॉपी लिखने के साथ ही अच्छे शो बनाने और उतना ही शानदार वॉइस ओवर करने के लिए जाना जाता है। चैनल के हर अहम शो में उन्हीं का वॉइस ओवर होता है। सुपर प्राइम टाइम के अलावा वह टेली सीरीज का भी वॉइस ओवर करते थे। फिलहाल वह न सिर्फ सुपर प्राइम टाइम को हेड कर रहे थे, बल्कि प्रोडक्शन डिपार्टमेंट के भी हेड थे। काफी दिनों तक वह ईवनिंग शिफ्ट भी देखते रहे हैं।

पत्रकारिता में करीब 18 साल का अनुभव रखने वाले धर्मेंद्र द्विवेदी मूलरूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज) के क्राइम शो ‘सनसनी’ और ‘रेड अलर्ट’ जैसे हिट शोज के साथ की थी। वह ’न्यूज 24’ और ’इंडिया टीवी’ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ’TV9 भारतवर्ष’ से विवेक बाजपेई, अभिषेक उपाध्याय और मधुर राय भी इस्तीफा दे चुके हैं। अंदरखाने के सूत्रों के अनुसार, अभी यहां कई और इस्तीफे हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।


टैग्स इस्तीफा टीवी9 भारतवर्ष रिजाइन धर्मेंद्र द्विवेदी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

14 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

15 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

8 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago