होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार अनुराग सिंह ने ’भारत एक्सप्रेस’ संग शुरू की नई पारी, मिली बड़ी जिम्मेदारी
वरिष्ठ पत्रकार अनुराग सिंह ने ’भारत एक्सप्रेस’ संग शुरू की नई पारी, मिली बड़ी जिम्मेदारी
अनुराग सिंह इससे पहले ‘जी न्यूज’ (Zee News) में करीब सवा साल से बतौर आउटपुट हेड अपनी भूमिका निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
वरिष्ठ पत्रकार अनुराग सिंह ने जाने-माने पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द लॉन्च होने वाले हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) के साथ अपनी नई पारी का आगाज किया है। यहां पर उन्होंने बतौर मैनेजिंग एडिटर जॉइन किया है।
बता दें कि अनुराग सिंह इससे पहले ‘जी न्यूज’ (Zee News) में करीब सवा साल से बतौर आउटपुट हेड अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ढाई दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय अनुराग सिंह को टीवी के साथ-साथ प्रिंट में काम करने का भी काफी अनुभव है।
अनुराग सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) के साथ की थी। यहां वह इस समूह के बिजनेस अखबार ‘कारोबार’ से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) और ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) में भी अपनी सेवाएं दीं और फिर प्रिंट को बाय बोलकर टीवी की दुनिया का रुख कर लिया।
अनुराग सिंह तमाम प्रतिष्ठित न्यूज चैनल्स की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा भी रहे हैं। वर्ष 2000 में वह ‘आजतक’ (AajTak) की लॉन्चिंग टीम में शामिल थे। वर्ष 2002 में जब ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज) मुंबई से शुरू हुआ, तब वह ‘आजतक’ में अपनी पारी को विराम देकर इसके साथ जुड़ गए और मुंबई में इसकी लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा वर्ष 2006 में ‘IBN7’ (अब न्यूज18 इंडिया) की लॉन्चिंग टीम के साथ-साथ वह ‘न्यूज18 इंडिया’ की रीलॉन्चिंग टीम में भी शामिल रहे हैं।
फिर यहां से अलविदा कहकर उन्होंने ‘जी न्यूज’ का रुख कर लिया था। अब नए साल पर उन्होंने नई शुरुआत करते हुए ‘भारत एक्सप्रेस’ जॉइन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से अनुराग सिंह को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
.
टैग्स जी न्यूज मैनेजिंग एडिटर उपेंद्र राय नई पारी अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग भारत एक्सप्रेस अनुराग सिंह