होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा ने ‘भारत24’ में इस बड़े पद से दिया इस्तीफा

वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा ने ‘भारत24’ में इस बड़े पद से दिया इस्तीफा

वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा ने हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) को अलविदा बोल दिया है। वह पिछले साल अगस्त में हुई चैनल की लॉन्चिंग के समय से ही इसके साथ जुड़े हुए थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा ने हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) को अलविदा बोल दिया है। वह पिछले साल अगस्त में हुई चैनल की लॉन्चिंग के समय से ही बतौर कंसल्टिंग एडिटर इसके साथ जुड़े हुए थे। यहां रात नौ बजे के शो ‘न्यूज इनसाइट’ (News Insight) की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। दोपहर एक बजे के शो ‘जवाब तो देना पड़ेगा’ के भी वह को-होस्ट थे। चैनल पर कौन सी खबरें जाएंगी और किस तरह से जाएंगी, यह तय करने के साथ-साथ राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय खबरों के विश्लेषण की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास थी।  

समाचार4मीडिया के साथ बातचीत में अमित मिश्रा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। नई पारी के बारे में अमित मिश्रा का कहना है कि फिलहाल उनके पास कुछ बड़े मीडिया हाउसेज से ऑफर हैं। जल्द ही वह इनमें से किसी के साथ जॉइन कर उसके नाम का खुलासा करेंगे।

अमित मिश्रा को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 27 साल का अनुभव है। अमित मिश्रा ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत ‘विचार मीमांसा’ मैगजीन से की थी। मीडिया में अपने अब तक के सफर के दौरान वह तमाम प्रतिष्ठित न्यूज चैनल्स में प्रमुख पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

वह बतौर एडिटर ‘तिरंगा टीवी’ की लॉन्चिंग टीम में शामिल रहे हैं। वह ‘दैनिक भास्कर‘, दिल्ली में एडिटर (नेशनल अफेयर्स) और कुछ समय तक रेजिडेंट एडिटर भी रह चुके हैं। वह ‘वॉइस ऑफ इंडिया’ चैनल में बतौर पॉलिटिकल एडिटर के साथ ही ‘वीआईटीवी‘ में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर में अमित मिश्रा वरिष्ठ टीवी पत्रकार रजत शर्मा के शो ‘आज की बात’, नलिनी सिंह के शो ‘आंखों देखी‘ और दूरदर्शन पर आने वाले शो ‘खबरों की दुनिया’ की टीम में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 

पढ़ाई लिखाई की बात करें तो मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले अमित मिश्रा ने शुरुआती पढ़ाई वहां से करने के बाद ‘दिल्ली विश्वविद्यालय’ (DU) से मास कम्युनिकेशन और एम.फिल की पढ़ाई की है।


टैग्स इस्तीफा सलाहकार संपादक कंसल्टिंग एडिटर अमित मिश्रा रिजाइन भारत24
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

14 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

13 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

3 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

13 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

14 hours ago