होम / टीवी / R9TV में इस बड़े पद की जिम्मेदारी संभालने उतरे वरिष्ठ पत्रकार आलोक पांडेय

R9TV में इस बड़े पद की जिम्मेदारी संभालने उतरे वरिष्ठ पत्रकार आलोक पांडेय

वरिष्ठ पत्रकार आलोक पांडेय ने हिंदी न्यूज चैनल ‘R9TV’ के साथ नई पारी शुरू की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक पांडेय ने हिंदी न्यूज चैनल ‘R9TV’ के साथ नई पारी शुरू की है। उन्होंने यहां पर बतौर वाइस प्रेजिडेंट जॉइन किया है। इससे पहले आलोक पांडेय करीब आठ साल तक ‘समाचार प्लस’ चैनल से जुड़े हुए थे। समाचार4मीडिया से बातचीत में आलोक पांडेय ने बताया कि उनके नेतृत्व में ही ‘समाचार प्लस’ चैनल लॉन्च हुआ था और वह इसमें स्टेट हेड (यूपी) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के रहने वाले आलोक पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। आलोक पांडेय पूर्व में तमाम मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘दूरदर्शन’ में बतौर इंटर्न की थी। फिर उन्होंने ‘ईटीवी’ की प्रोग्रामिंग डिवीजन की कमान संभाली। आलोक पांडे लखनऊ में  न्यूज एजेंसी ‘NNI’ की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके बाद ‘समाचार प्लस’ होते हुए उन्होंने अब अपना नया सफर ‘R9TV’ के साथ शुरू किया है।

समाचार4मीडिया की ओर से आलोक पांडेय को नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स समाचार प्लस न्यूज चैनल आर9टीवी आलोक पांडेय
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

22 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago