होम / टीवी / अब इस चैनल में बड़ी भूमिका निभाएंगे वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार
अब इस चैनल में बड़ी भूमिका निभाएंगे वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ से पिछले दिनों इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने अपनी नई पारी शुरू की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) से पिछले दिनों इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने ‘इंडिया टीवी’ (India TV) में बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन किया है। समाचार4मीडिया के साथ बातचीत में अजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले अजय कुमार को विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करने का करीब 27 साल का अनुभव है। पटना से पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद उन्होंने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, दिल्ली से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी।
बता दें कि अजय कुमार न्यूज नेशन में मैनेजिंग एडिटर के पद पर कार्यरत थे। वह इस चैनल के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए थे। वह ‘न्यूज नेशन’ को लॉन्च करने वाली कोर टीम के सदस्य भी थे। ‘न्यूज नेशन’ से पहले वह ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ के साथ जुड़े हुए थे और ‘आजतक’ में चैनल हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। समाचार4मीडिया की ओर से वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया टीवी न्यूज नेशन अजय कुमार