होम / टीवी / वरिष्ठ टीवी पत्रकार अभिषेक नीलमणि ने ‘TV9 Bharatvarsh’ में अपनी पारी को दिया विराम

वरिष्ठ टीवी पत्रकार अभिषेक नीलमणि ने ‘TV9 Bharatvarsh’ में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में अभिषेक नीलमणि ने कहा कि एक नई शुरुआत एक नए मिशन के साथ होगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) में गुरुवार को सीनियर लेवल पर दो इस्तीफे हुए हैं। खबर है कि आउटपुट में एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर(EP) धर्मेंद्र द्विवेदी के साथ ही स्क्रिप्ट और स्क्रीन के माहिर प्रोड्यूसर अभिषेक नीलमणि ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में अभिषेक नीलमणि ने अपनी नई पारी के आगाज का खुलासा तो नहीं किया, पर इतना जरूर कहा कि एक नई शुरुआत एक नए मिशन के साथ होगी।

अभिषेक नीलमणि इस चैनल में पूर्व मैनेजिंग एडिटर संत प्रसाद राय की टीम के अहम सदस्यों में से एक थे। ‘टीवी9 भारतवर्ष‘ में असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर रहते हुए उन्होंने शाम छह बजे के डिबेट शो 'अड़ी..क्योंकि हमें है देश की पड़ी' में कई नए प्रयोग किए। भारत-चीन विवाद के दौरान पैंगोंग लेक को स्टूडियो में उतारने का पहला श्रेय संत प्रसाद के मार्गदर्शन में इन्हें ही जाता है।

बता दें कि अभिषेक नीलमणि ने मीडिया इंडस्ट्री में 2005 में कदम रखा था। ‘इंडिया टीवी‘ में 14 साल की लंबी पारी खेलने के बाद वह ‘टीवी9 भारतवर्ष‘ से फरवरी 2020 में जुड़े। दिल्ली यूनिवर्सिटी के नामचीन हंसराज कॉलेज से पासआउट और ठेठ बनारसी अभिषेक नीलमणि की राजनीति में दिलचस्पी ही उन्हें मीडिया में खींचकर लाई।

गौरतलब है कि पिछले एक महीने में चैनल से संत प्रसाद समेत अभिषेक उपाध्याय, धर्मेंद्र द्विवेदी, विवेक बाजपेई, मधुर राय और बिपुल पांडेय आदि ने इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि आने वाले वक्त में यहां और इस्तीफे हो सकते हैं।


टैग्स इस्तीफा टीवी9 भारतवर्ष रिजाइन धर्मेंद्र द्विवेदी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

3 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

18 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago