होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगे सीनियर एंकर सऊद मोहम्मद खालिद

अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगे सीनियर एंकर सऊद मोहम्मद खालिद

सीनियर न्यूज एंकर सऊद मोहम्मद खालिद ने ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) से पिछले दिनों इस्तीफा देने के बाद नए साल पर मीडिया में अपने नए सफर की शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

सीनियर न्यूज एंकर सऊद मोहम्मद खालिद ने ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) से पिछले दिनों इस्तीफा देने के बाद नए साल पर मीडिया में अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने अब हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nationa) में बतौर सीनियर प्रड्यूसर/सीनियर एंकर जॉइन किया है।

बता दें कि सऊद मोहम्मद ने करीब छह महीने पहले ही ‘जी हिन्दुस्तान’ में सीनियर न्यूज एंकर कम सीनियर प्रड्यूसर के पद पर जॉइन किया था और कुछ समय पहले ही यहां से इस्तीफा दे दिया था। ‘जी हिन्दुस्तान’ में सऊद मोहम्मद ख़ालिद प्राइम टाइम स्लॉट में नजर आते थे और रोजाना शाम पांच बजे का शो 'शंखनाद' होस्ट करते थे। इसके अलावा समय-समय पर वह 'देश को जवाब दो' डिबेट शो का भी संचालन करते रहे और जरूरत पड़ने पर सुबह के प्राइम टाइम शो '10 का दंगल' में भी नजर आते रहे। 'जी हिन्दुस्तान' के अपने छोटे से सफर में उन्होंने स्टूडियो एंकरिंग के साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की। 

‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले सऊद मोहम्मद करीब साढ़े तीन साल से ज्यादा समय तक ‘न्यूज24’ (News24) का हिस्सा रहे थे और चैनल का प्राइम टाइम चेहरा थे। वह यहां सीनियर न्यूज एंकर कम सीनियर प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थे। मोहम्मद खालिद 12 साल से ज्यादा समय से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अक्टूबर 2009 में IBN7 (अब न्यूज18 इंडिया) से इंटर्न के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले सऊद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से ताल्लुक रखते हैं।

अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर से हासिल करने के साथ ही, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविघालय से मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र और आंग्रेजी विषयों से स्नातक करने और उसी समय से थिएटर में एक्टिंग का शौक रखने वाले मोहम्मद खालिद को पढ़ाई के दौरान ही गोरखपुर के एक केबल चैनल में एंकरिंग करने का मौका मिला और यहीं से उन्हें पत्रकारिता में करियर बनाने की प्रेरणा मिली और सऊद दिल्ली चले आए।

शुरुआती महीनों में IBN7 में व्यावहारिक पत्रकारिता की ABCD सीखने के बाद उन्होंने विभिन्न न्यूज चैनलों का रुख किया। सऊद ने शुरुआती दौर में रीजनल चैनलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और उनमें प्राइम टाइम डिबेट्स का चेहरा बन गए। उन्होंने ‘इंडिया न्यूज मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़’ चैनल में ‘आज का एजेंडा’ नामी डीबेट शो को होस्ट किया।

हिंदी के साथ-साथ उर्दू भाषा पर भी अच्छी पकड़ के दम पर मोहम्मद खालिद ने जी मीडिया के उर्दू नेश्नल चैनल 'जी सलाम' में एंट्री की और अपने तेज-तर्रार सवालों के दम पर चैनल के मुख्य डिबेट शो ‘आज का मुद्दा’ का चेहरा बन गए। जी मीडिया के उर्दू चैनल में डिबेट के अलावा भी इलेक्शन-डे की कवरेज और विभिन्न कॉनक्लेव से लेकर लोकसभा चुनाव पर जनता के बीच जाकर उनकी नब्ज़ टटोलने वाला कार्यक्रम ‘मुल्क का मूड’ भी मोहम्मद खालिद की एकरिंग में ही लॉंच हुआ।

इसके बाद मोहम्मद खालिद हिंदी नेशनल न्यूज चैनल का रुख करते हुए ‘न्यूज24’ का अहम हिस्सा बन गए। ‘न्यूज24’ पर खालिद ने लोकसभा चुनाव के विशेष कार्यक्रम ‘देश की आवाज’ से सीधे जनता के बीच जाकर उनका मिजाज जाना, तो साथ ही स्पेशल इलेक्शन प्रोग्राम ‘सवाल वोट का’ के जरिए भी देश के विभिन्न राज्यों में जाकर जनता की नब्ज को टटोलने का काम किया। सऊद ने ‘सच या झूठ’ कार्यक्रम से सोशल मीडिया में फैले झूठ को भी उजागर किया, तो नेताओं/प्रवक्ताओं को सीधे जनता के बीच में ले जाकर उनसे सवाल करने वाले कार्यक्रम ‘5 की पंचायत’ के जरिए जनता और नेताओं को आमने-सामने लाकर आम लोगों की आवाज बनने का भी काम किया।

इसके बाद यहां से ‘जी हिन्दुस्तान’ होते हुए अब वह ‘न्यूज नेशन’ पहुंचे हैं। समाचार4मीडिया की ओर से सऊद मोहम्मद को नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स जी हिन्दुस्तान न्यूज नेशन नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग सीनियर एंकर सऊद मोहम्मद खालिद
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

14 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

7 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago