होम / टीवी / ‘डिज्नी स्टार’ के मराठी चैनल की कमान संभालेंगे सतीश राजवाड़े!
‘डिज्नी स्टार’ के मराठी चैनल की कमान संभालेंगे सतीश राजवाड़े!
राजवाड़े वर्तमान में चैनल के कंटेंट और प्रोग्रामिंग की कमान संभाले हुए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star) के मराठी चैनल ‘स्टार प्रवाह’ (Star Pravah) की कमान सतीश राजवाड़े संभाल सकते हैं। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) को इस बारे में जानकारी दी है।
हालांकि, डिज्नी स्टार ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। सतीश राजवाड़े वर्तमान में चैनल के कंटेंट और प्रोग्रामिंग की कमान संभाले हुए हैं और अब वह नंदिनी सिंह की जगह लेंगे जो ‘स्टार भारत’ और ‘स्टार प्रवाह’ की कमान संभाले हुई थीं।
राजवाड़े चार साल से ज्यादा समय से डिज्नी स्टार से जुड़े हुए हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में स्टार प्रवाह मराठी में जॉइन किया था। बता दें कि सतीश राजवाड़े भारतीय मराठी फिल्म और टेलीविजन निर्देशक व लेखक भी हैं। राजवाड़े ने कुछ हिंदी फिल्मों और मराठी टीवी सीरीज में अभिनय भी किया है।
टैग्स स्टार भारत डिज्नी स्टार स्टार प्रवाह नंदिनी सिंह सतीश राजवाड़े