होम / टीवी / रुबिका लियाकत ने अपने नए शो के नाम से उठाया पर्दा, बताया- कब होगा ब्रॉडकास्ट
रुबिका लियाकत ने अपने नए शो के नाम से उठाया पर्दा, बताया- कब होगा ब्रॉडकास्ट
सीनियर टीवी जर्नलिस्ट रुबिका लियाकत ने अपने शो के नाम से पर्दा उठा दिया और बताया कि उनके नए शो का क्या नाम है और कब से आएगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
सीनियर टीवी जर्नलिस्ट रुबिका लियाकत ने हाल ही में बतौर वाइस प्रेजिडेंट 'भारत24' जॉइन किया, जिसके बाद ही दर्शक उनके नए शो को लेकर काफी उत्साहित थे। हालांकि रुबिका ने दर्शकों से ही अपने शो के नाम को लेकर सवाल पूछा था कि उनके शो का नाम क्या होना चाहिए?
इस सवाल के जवाब में उन्हें ट्विटर पर कई सारी प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिसमें कई लोगों ने अपने स्तर पर रुबिका के शो के नाम का सुझाव दिया, लेकिन कुछ दिनों के इंतजार के बाद उन्होंने अपने शो के नाम से पर्दा उठा दिया और बताया कि उनके नए शो का नाम ‘दहाड़’ होगा।
रुबिका ने बताया कि उनका शो ‘दहाड़’ 3 जुलाई से शुरू होगा और इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए भी दी है और छोटा सा प्रोमो भी शेयर किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं-
तारीख याद कर लीजिए...
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) June 27, 2023
3 जुलाई...
आ रही हूं... "मैं रुबिका लियाक़त"#RubikaWithBharat24 #Bharat24Digital@RubikaLiyaquat pic.twitter.com/5vaPp2gbCA
अब होगी सच की 'दहाड़'...
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) June 25, 2023
Watch: https://t.co/uKrrk8AS6i#Dahaad #RubikaWithBharat24@RubikaLiyaquat pic.twitter.com/PQKeD6Nxx5
टैग्स रुबिका लियाकत नया शो दहाड़