होम / टीवी / डिबेट शो में रोहित सरदाना को आया गुस्सा, कुछ यूं लगाई मौलाना की 'क्लास'

डिबेट शो में रोहित सरदाना को आया गुस्सा, कुछ यूं लगाई मौलाना की 'क्लास'

‘आजतक’ पर रोहित सरदाना के डिबेट शो 'दंगल' में अयोध्या मसले को लेकर लाइव बहस चल रही थी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

मामला 18 अक्टूबर का है, ‘आजतक’ पर रोहित सरदाना के डिबेट शो 'दंगल' में लाइव बहस चल रही थी। इस एक मौलाना शोएब जमई बैठे हुए थे, उनके साथ कमलेश तिवारी के वकील भी बैठे हुए थे। शो का टॉपिक था अयोध्या मसला और अचानक से मौलाना ने कमलेश तिवारी को श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दी और एक छोटी सी ‘धमकी’ भी दे डाली। जिसे भांप गए रोहित सरदाना और फिर मौलाना को झेलनी पड़ी रोहित सरदाना की जबरदस्त डांट।

दरअसल, डिबेट हो रही थी अयोध्या मसले पर कि अचानक शोएब जमई कहने लगे, ‘कमलेश तिवारी की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसा नहीं होना चाहिए था, मैं उनको श्रद्धांजलि देता हूं‌, मैं मिसाल कायम करना चाहता हूं।‘ इतना कहते-कहते वह लाइन से भटक गए और कहने लगे, ‘हालांकि कमलेश तिवारी ने पैगंबर साहब के बारे में गलत बोला था, कुरान के बारे में भी वह गलत बोल चुके थे। बावजूद इसके मुसलमानों का धर्म है कि माफ करना चाहिए।’

यह सुनकर शो में मौजूद कमलेश तिवारी के वकील भड़क गए व शोएब जमई को रोकने लगे। इसके बाद रोहित सरदाना भी गुस्सा हो गए। उन्होंने मौलाना से सीधे सवाल पूछा, ’क्या आप धमकी दे रहे हैं। आप कॉलेज में पढ़ाते हैं और इस तरह से धमकी दे रहे हैं? कौन सी मिसाल कायम करना चाहते हैं आप?’  दरअसल, मौलाना लगातार कोई मिसाल कायम करने की बात कर रहे थे।

अब मौलाना अपनी बात बदलने की कोशिश करने लगे लेकिन रोहित सरदाना ने साफ-साफ कह दिया, ‘आप लोगों को कमलेश तिवारी की हत्या का रेफरेंस ऐसे शो में देकर साफ धमकाना चाह रहे हैं, जिसका कमलेश तिवारी की मौत से कोई लेना-देना नहीं है।’ उन्होंने मौलाना से यह भी पूछा, ‘क्या हम कमलेश तिवारी की हत्या का केस डिस्कस कर रहे थे? तो फिर क्या जरूरत थी इस बात को बीच में लाने की?’ इस पर मौलाना एकदम से बैकफुट पर आ गए और उनसे कुछ बोलते नहीं बना।

आप डिबेट शो का यह वाक्या यहां देख सकते हैं-


टैग्स आजतक डिबेट शो रोहित सरदाना दंगल कमलेश तिवारी शोएब जमई
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

22 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago