होम / टीवी / अरनब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर Republic TV ने जारी किया स्टेटमेंट, रखे ये तथ्य
अरनब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर Republic TV ने जारी किया स्टेटमेंट, रखे ये तथ्य
मुंबई पुलिस द्वारा बुधवार की सुबह रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी को गिरफ्तार किए जाने के बाद ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
मुंबई पुलिस द्वारा बुधवार की सुबह रिपब्लिक टीवी (Republic TV) के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी को गिरफ्तार किए जाने के बाद ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि अरनब को उस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो पहले ही बंद किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: 2018 के सुसाइड केस मामले में Republic TV के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी गिरफ्तार
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने बुधवार की सुबह रिपब्लिक टीवी (Republic TV) के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर 2018 में कथित रूप से 53 साल के इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। रिपब्लिक मीडिया की ओर से जारी पूरे स्टेटमेंट को आप यहां पढ़ सकते हैं।
टैग्स अरनब गोस्वामी गिरफ्तार रिपब्लिक टीवी मुंबई पुलिस सुसाइड केस