होम / टीवी / Republic TV की टीम पर हमला, अरनब गोस्वामी ने यूं किया पलटवार

Republic TV की टीम पर हमला, अरनब गोस्वामी ने यूं किया पलटवार

प्रदर्शन को कवर करने पहुंची रिपब्लिक टीवी की टीम पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने हमला कर दिया और रिपोर्टर के साथ धक्का मुक्की की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के बाद अब जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में गुंडागर्दी शुरू हो गई है। दरअसल, सोमवार को जामिया के छात्रों ने एक बार फिर वाइस चांसलर नजमा अख्तर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन को कवर करने पहुंचींं रिपब्लिक टीवी की टीम पर प्रदर्शनकारियों की उग्र भीड़ ने हमला कर दिया और 7 रिपोर्टर्स के साथ धक्का मुक्की की। इतना ही नहीं, हमलावरों ने रिपब्लिक टीवी की टीम का कैमरा छीनने और जबरदस्ती फुटेज डिलीट करने की भी कोशिश की।

रिपब्लिक टीवी के विडियो में प्रदर्शनकारियों की उग्र भीड़ को देखा जा सकता है कि कैसे रिपोर्टर से धक्का मुक्की और विडियो डिलीट करने की कोशिश की गई। वहीं प्रदर्शन के दौरान कैंपस में वीसी मुर्दाबाद के नारे लगते दिखाई दिए।

वहीं, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रिपब्लिक टीवी के पत्रकारों पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हम मीडिया के लोगों पर हुए हमले की निंदा करते हैं। ये वही लोग हैं जो मोदी सरकार पर असंतोष फैलाने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन ये कोई नई बात नहीं है। मीडिया के साथ भी अब ऐसा ही किया जा रहा है।   

 

हालांकि इस पूरे मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी का बयान  भी सामने आया है। उन्होंने जो कुछ कहा उसे आप हूबहू यहां पढ़ सकते हैं-

‘कैंपस में मुर्दाबाद के नारे लगाएं और देश तोड़ने की बात करें। उन्हें मैं छात्र नहीं, गुंडे ही कहूंगा। इसीलिए आज जब हमने इन गुंडों को बेनकाब किया तो हमारे ऊपर हमला हुआ। हमारे रिपब्लिक टीवी के रिपोर्टर को कमरे में बंद कर दिया। इन गुंडों को मैं साफ कह दूं हम डरते नहीं। सच दिखाते हैं कैंपस के गुंडो, तुम सुन लो। टुकड़े गैंग तुम अपने कान खोल लो। अगर तुम देश का कानून तोड़ोगे तो हम तुम्हारी साजिश को तोड़ेंगे। देश तोड़ने वालों के खिलाफ मैं मैदान में उतर गया हूं और मेरे साथ पूरा देश है।

उन्होंने कहा, 'आज जामिया के गुंडों ने VC से पूछा CAA और NRC पर आपका क्या स्टैंड है? क्या ये छात्रों का सवाल है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का? जामिया में हमारे रिपोर्टर से माइक छीन लिया गया और गुंडों ने कहा बोलो CAA मुर्दाबाद । मैं कहता हूं टुकड़े गैंग मुर्दाबाद। पुलिस पर हमला करने वाले मुर्दाबाद छात्रों को मोहरा बनाने वाले आप जैसे नेता मुर्दाबाद। जामिया के गुंडे कह रहे हैं मासूम छात्रों को मारा गया। जिन लोगों ने 4 बसे जलाईं। 100 प्राइवेट वाहन जलाए। 10 मोटर साइकिलों में आग लगाई। वो मासूम हैं कि दंगाई। 16 दिसंबर को जामिया के VC ने कहा था कैंपस में 750 फर्जी ICARD मिले। जो लोग हिंसा फैलाकर कैंपस में घुस जाएं। उनको पुलिस बाहर नहीं निकाले, तो क्या उनकी पूजा करें।

छात्र प्रदर्शन करें सवाल करें लेकिन जिन दंगाई ने चेहरा ढंका वो कौन थे। उन पर सवाल कब होगा? जिनके हाथ में पेट्रोल बम था, वो कौन थे? उनके खिलाफ प्रदर्शन कब होगा? अगर प्रदर्शन करने वालों को अमानतुल्ला खान नहीं याद है तो मैं याद दिला दूं। उसने कहा था कि आज CAB आया हैं, कल  दाढ़ी, टोपी, बुर्का, मस्जिद सब बंद होगा। इस अफवाह के खिलाफ प्रदर्शन कब होगा?

कांग्रेस का नेता आसिफ खान कहता था कि 5 लाख मुसलमान सड़क पर आएंगे। मतीन अहमद कहता था कि चलो उठो और दंगा करो। सबसे बड़े गुंडे तो यही हैं। जो दिल्ली जला रहे हैं. इनके खिलाफ प्रदर्शन करो। जामिया के आस पास जो विरोध हो रहा है। जरा उनके नारे सुनिए। जिन्ना वाली आजादी वर्दी की दहशतगर्दी। आखिर जामिया में पाकिस्तान के नारे कहां से आए।

पूरे शाहीन बाग पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। जो लोग जाते हैं उनसे ICARD मांगा जाता है। मोबाइल रख लिया जाता है। क्या शाहीन बाग में हिंदुस्तान का कानून चलता है या तालिबान का आप जिन्हें छात्र कह रहे हैं वो क्या कहते हैं। आजादी.. अरे भाई आप पुलिस को मार रहे हो, सेना को गाली दे रहे हो, सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हो, कौन सी आजादी है जो आपको नहीं मिली है। कैंपस में सब कुछ हो रहा है मारपीट, गुंडागर्दी, हिंसा और कोई सवाल करे तो कहते हैं CAA मुर्दाबाद। आखिर कैंपस में CAA विरोध का पाठ कौन पढ़ा रहा है?

JNU और जामिया पर सरकार लगभग 800 करोड़ रुपए खर्च कर रही है और वहां से मिल क्या रहा है। जिन्ना वाली आजादी और भारत तेरे टुकड़े होंगे। हम अपने पैसे से देश के दुश्मन नहीं पैदा होने देंगे।

मैं आपको बताता हूं कि जामिया के गुंडे R. भारत से क्यों डर गए। क्योंकि हम भारत की बात करते हैं टुकड़े गैंग की नहीं, हम सेना के साथ खड़े होते हैं। अफजलवादियों के साथ नहीं । मैं आज फिर कह रहा हूं तुम जितने गुंडे भेजेओ हम उतना ही सच दिखाएंगे।

मैं आपको कुछ विडियो दिखाता हूं। हमारे रिपोर्टर को धक्का दिया। कैमरे पर हाथ रखा, कैंपस से बाहर जाने को कहा। फुटेज डिलीट करने को कहा। लेकिन हम डटे हैं हमारे रिपोर्टर अभी भी जामिया में मौजूद है, क्योंकि हम राष्ट्रवादी हैं गुंडों से नहीं डरते।’

आप ये विडियो यू-ट्यूब पर देख सकते हैं, जिसका लिंक नीचे दिया गया है-

https://www.youtube.com/watch?v=wDw1gSteGyg&t=293s 

 

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स रिपोर्टर हमला रिपब्लिक टीवी जामिया मिल्लिया इस्लामिया R.भारत
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago