होम / टीवी / रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने जारी की अपने बंगाली चैनल की टैगलाइन
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने जारी की अपने बंगाली चैनल की टैगलाइन
‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ बंगाली भाषा में अपना चैनल लाने की तैयारी में जोर-शोर से जुटा हुआ है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) ने जल्द ही लॉन्च होने वाले अपने बंगाली न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक बांग्ला’ (Republic Bangla) ने अपनी टैगलाइन ‘Kotha hobey chokhe chokh rekhe’ की घोषणा कर दी है। यह टैगलाइन पश्चिम बंगाल में पत्रकारिता के एक नए युग की शुरुआत का संकेत देती है जो निर्भीक, एजेंडारहित और सत्य पर अडिग होगी। दरअसल, इस टैगलाइन का सीधा मतलब है कि अब सीधे आमने-सामने बात होगी।
यह भी पढ़ें: वेस्ट बंगाल में पैर पसारने की तैयारी में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क
बता दें कि ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ बंगाली भाषा में अपना चैनल लाने की तैयारी में जोर-शोर से जुटा हुआ है। इस चैनल की लॉन्चिंग के बारे में ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ने पिछले साल 11 दिसंबर को घोषणा की थी। नेटवर्क की ओर से इस चैनल के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती की गई थी। 20000 से ज्यादा आवेदकों में से 200 से ज्यादा लोगों की भर्ती की गई है और अब रिपब्लिक बांग्ला की टीम चैनल की लॉन्चिंग करने वाली है। दावा किया जा रहा है कि यह चैनल बंगाली न्यूज मार्केट में खोजी पत्रकारिता को बढ़ावा देगा और न्यूज फॉर्मेट में एक नया अध्याय लिखेगा।
बता दें कि इस विस्तार के बाद अंग्रेजी में ‘रिपब्लिक टीवी’ और हिंदी में ‘रिपब्लिक भारत’ के बाद बांग्ला में यह इस नेटवर्क का स्थानीय भाषा में पहला चैनल होगा।
टैग्स न्यूज चैनल अरनब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क पश्चिम बंगाल रिपब्लिक बांग्ला बांग्ला न्यूज टैगलाइन