होम / टीवी / एनडीटीवी डिफेंस समिट में बोले राजनाथ सिंह, शांतिकाल में भी युद्ध के लिए तैयार
एनडीटीवी डिफेंस समिट में बोले राजनाथ सिंह, शांतिकाल में भी युद्ध के लिए तैयार
राजनाथ सिंह ने कहा, 'किसी पड़ोसी के साथ युद्ध की स्थिति हो या ना हो, लेकिन हमें हमेशा से युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
एनडीटीवी डिफेंस समिट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से एडिटर-इन चीफ संजय पुगलिया ने खास बातचीत की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने इंडो पेसेफिक में भारत के बढ़ते प्रभाव से लेकर चीन तक पर अपने विचार खुलकर रखे।
रक्षा मंत्री ने कहा, 'इंडो पेसेफिक में भारत की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा प्रभावी हुई है। हाल ही में एक घटना हुई थी, जिसमें हमारी नेवी ने जिस तरह का रोल प्ले किया, वो बेहद सराहनीय है। इसके लिए मैंने भारतीय नौसेना को बधाई भी दी थी। अगर कोई भी भारत के साथ नापाक हरकत करने की कोशिश करेगा, तो वो किसी भी माध्यम से आए, तो भारत के अंदर इतना स्ट्रॉन्ग विल पॉवर है कि हम उसका मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता रखते हैं।'
राजनाथ सिंह ने कहा, 'किसी पड़ोसी के साथ युद्ध की स्थिति हो या ना हो, लेकिन हमें हमेशा से युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। चाहे शांति का काल ही क्यों न हो, हमारी तैयारी हमेशा पूरी रहनी चाहिए। भारत का चरित्र ही यही रहा है।'
राजनाथ सिंह ने कहा, निजी क्षेत्र का कॉन्फिडेंस पहले से बढ़ा है, इस सच्चाई को कोई नकार नहीं सकता है। हम कभी भी इस कॉन्फिडेंस को और बढ़ाने के लिए जो फैसले लेने होते हैं, उसमें नहीं हिचकते हैं। हम हमेशा नए सुझाव भी लगातार मांगते रहते हैं।
टैग्स एनडीटीवी डिफेंस समिट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह