होम / टीवी / रजत शर्मा चुने गए NBDA के प्रेजिडेंट, बोर्ड मेंबर्स में शामिल हुए ये नाम
रजत शर्मा चुने गए NBDA के प्रेजिडेंट, बोर्ड मेंबर्स में शामिल हुए ये नाम
‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ (NBDA) के बोर्ड की मीटिंग सोमवार को हुई। इस मीटिंग में ‘इंडिया टीवी’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को ‘NBDA’ का प्रेजिडेंट चुना गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ (NBDA) के बोर्ड की मीटिंग सोमवार को हुई। इस मीटिंग में ‘इंडिया टीवी’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को ‘NBDA’ का प्रेजिडेंट चुना गया है। इसके अलावा बोर्ड ने ‘एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड‘ (ABP Network Pvt. Ltd) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर अविनाश पांडेय को वाइस प्रेजिडेंट और ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर एमके आनंद को मानद कोषाध्यक्ष के पद पर चुना है। इनकी यह नियुक्ति वर्ष 2021-2022 के लिए की गई है।
‘एनबीडीए' बोर्ड में ‘न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड’ (News24 Broadcast India Ltd) की चेयरपर्सन कम मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद शुक्ला, ‘मातृभूमि प्रिंटिंग एंड पब्लिशिंग कंपनी लिमिटेड’ (Mathrubhumi Printing & Publishing Co. Ltd) के मैनेजिंग डायरेक्टर एम.वी. श्रेयम्स कुमार, ‘टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड‘ (TV18 Broadcast Ltd) के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल जोशी, ‘ईनाडु टेलिविजन प्राइवेट लिमिटेड‘ (Eenadu Television Pvt. Ltd) के डायरेक्टर आई. वेंकट, ‘टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड’ (TV Today Network Ltd) की वाइस चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर कली पुरी, ‘एनडीटीवी‘ (NDTV) की एडिटोरियल डायरेक्टर सोनिया सिंह और 'जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड' (Zee Media Corporation Ltd) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर(क्लस्टर1) सुधीर चौधरी को शामिल किया गया है।
बता दें कि ‘NBDA’ न्यूज ब्रॉडकास्टर्स का सबसे बड़ा संगठन है, जिसमें देश के लगभग सभी बड़े न्यूज नेटवर्क्स शुमार हैं।
टैग्स इंडिया टीवी रजत शर्मा एबीपी प्रेजिडेंट न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन अध्यक्ष