होम / टीवी / रजत शर्मा ने अपने जन्मदिन को कुछ यूं बनाया खास, बाबा रामदेव ने भी की तारीफ
रजत शर्मा ने अपने जन्मदिन को कुछ यूं बनाया खास, बाबा रामदेव ने भी की तारीफ
हिंदी न्यूज चैनल 'इंडिया टीवी' (India Tv) के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
हिंदी न्यूज चैनल 'इंडिया टीवी' (India Tv) के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने उत्तराखंड के चमोली आपदा पीड़ितों की मदद कर राष्ट्र प्रेम की मिसाल कायम की है। उन्होंने अपने बर्थडे पर पीड़ित मजदूरों के लिए 64 लाख रुपए का योगदान दिया है।
रजत शर्मा ने अपने जन्मदिन पर ट्वीट किया, ‘कई लोगों ने पूछा कि इस बार जन्मदिन कैसे मनाओगे। शास्त्रों में कहा गया है, ‘अपने लिए तो सब जीते हैं, लेकिन जो परोपकार के लिए जिए, जीना उसी को कहते हैं ‘आज सबसे ज्यादा जरूरत उत्तराखंड के पीड़ित मजदूरों की है। 64वें जन्मदिन पर मैं उनके लिए 64 लाख रुपए का विनम्र योगदान दे रहा हूं।’
कई लोगों ने पूछा कि इस बार जन्मदिन कैसे मनाओगे. शास्त्रों में कहा गया है “अपने लिए तो सब जीते हैं, लेकिन जो परोपकार के लिए जिए,जीना उसी को कहते हैं“आज सबसे ज़्यादा ज़रूरत उत्तराखंड के पीड़ित मज़दूरों की है. 64वें जन्मदिन पर मैं उनके लिए 64 लाख रुपए का विनम्र योगदान दे रहा हूं.
— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) February 18, 2021
बता दें कि रजत शर्मा के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर #ReliefWithRajatSharma ट्रेंड हो रहा है। फिल्मी हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं उनके इस सराहनीय कदम की भी हर कोई तारीफ कर रहा है, जिसमें बाबा रामदेव भी शामिल हैं।
योगगुरु स्वामी रामदेव ने ट्वीट किया,‘राष्ट्रधर्म-सेवाधर्म एवं पत्रकारिताधर्म के पुरोधा रजत शर्मा जी ने चमोली आपदा पीड़ितों की मदद कर राष्ट्रप्रेम की सराहनीय मिसाल कायम की है। #ReliefWithRajatSharma मुहिम से जुड़कर त्रासदी पीड़ितों की मदद का बीड़ा हर देशभक्त को उठाना चाहिये। रजत भाई जन्मदिन शुभ हो।’
राष्ट्रधर्म-सेवाधर्म एवं पत्रकारिताधर्म के पुरोधा @RajatSharmaLive जी ने चमोली आपदापीड़ितों की मददकर राष्ट्रप्रेम की सराहनीय मिसाल कायम की है। #ReliefWithRajatSharma मुहिम से जुड़कर त्रासदीपीड़ितों की मदद का बीड़ा हर देशभक्त को उठाना चाहिये।रजतभाई जन्मदिन शुभ हो।@rajatsharmafans https://t.co/xsiiaHeYBP
— स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) February 18, 2021
वहीं, मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी ने ट्वीट किया, ‘आपकी सहजता और सादगी के मुरीद तो पहले से हैं, चमोली पीड़ितों के लिये आपका सहारा बनना, दिल को छू गया। #ReliefWithRajatSharma की जितनी सराहना की जाये कम है। उम्मीद है, मेरी तरह, आपको चाहने वाले, ज़्यादा ये ज़्यादा लोग आपकी इस मुहीम से जुड़ेंगे।’
आपकी सहजता और सादगी के मुरीद तो पहले से है, @RajatSharmaLive , चमोली पीड़ितों के लिये आपका सहारा बनना, दिल को छू गया। #ReliefWithRajatSharma की जितनी सराहना की जाये कम है। उम्मीद है, मेरी तरह, आपको चाहने वाले, ज़्यादा ये ज़्यादा लोग आपकी इस मुहीम से जुड़ेंगे @rajatsharmafans https://t.co/CgQuXXy3ng
— Daler Mehndi (@dalermehndi) February 18, 2021
बता दें कि रजत शर्मा ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन’ (NBA) के प्रेजिडेंट हैं और इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन के वाइस प्रेजिडेंट भी हैं। इसके अलावा वे ‘दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ’ (डीडीसीए) के पूर्व प्रेजिडेंट रह चुके हैं। रजत शर्मा को लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ के लिए ज्यादा जाना जाता है। यह शो पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहा है। इस शो के कारण, उन्हें कई बार बेस्ट एंकर अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसके अलावा इंडियन टेलिविजन एकेडमी लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड की उपलब्धि भी उन्हें हासिल है। उन्हें साल 2016 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
टेलिविजन में आने से पहले रजत शर्मा 10 वर्षों तक प्रिंट मीडिया में रहे और कई राष्ट्रीय प्रकाशनों में संपादक की भूमिका निभाई। 1995 में उन्होंने भारत के पहले प्राइवेट टेलिविजन न्यूज बुलेटिन की शुरुआत की और यह भारतीय मीडिया के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ।
टैग्स बाबा रामदेव रजत शर्मा बर्थडे