होम / टीवी / ये 4 एंटरप्रिन्योर्स लेकर आए हैं नया न्यूज चैनल R9 TV

ये 4 एंटरप्रिन्योर्स लेकर आए हैं नया न्यूज चैनल R9 TV

मीडिया इंडस्ट्री पर अर्थव्यवस्था की सुस्त रफ्तार का प्रभाव पड़ने के बावजूद अस्तित्व में आ रहे हैं नए चैनल भी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अर्थव्यवस्था की सुस्त रफ्तार के बीच एक ओर जहां कई चैनल्स अपना कारोबार समेट रहे हैं और कुछ ने तो ताला भी लगा दिया है, वहीं इन सबके बीच कुछ नए चैनल शुरू भी हो रहे हैं। चार एंटरप्रिन्योर्स ने मिलकर ‘R9 TV’ के नाम से नया हिंदी न्यूज चैनल शुरू किया है। यह चैनल ‘एयरटेल टीवी’ पर पहले से ही मौजूद है और जल्द ही ‘टाटा स्काई’ व अन्य प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई देने लगेगा।

चैनल के चारों फाउंडर्स सुनील त्रिपाठी, अविनाश कुमार, विनोद सिंह और करण मोहन का डिजिटल के क्षेत्र में काफी मजबूत बैकग्राउंड है। इन चारों का कहना है कि उनका चैनल ‘राष्ट्रधर्म सर्वप्रथम’ के सिद्धांत पर आधारित है और यह देश में न्यूज मीडिया के क्षेत्र में एक ताजी हवा के झोंके की तरह अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा।

हालांकि चारों फाउंडर्स ने चैनल शुरू करने में हुए निवेश के बारे में नहीं बताया, लेकिन यह जरूर कहा कि कंपनी के पास पहले से ही 100 से ज्यादा लोगों का स्टाफ है। यही नहीं, ‘R9TV’ के प्रमोटर्स डीडी फ्रीडिश के लिए भी बोली लगा रहे हैं, ताकि हिंदी और रीजनल न्यूज जॉनर में ज्यादा से ज्यादा पहुंच बनाई जा सके।

इस बारे में चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश कुमार का कहना है, ‘हम समझते हैं कि मीडिया इंडस्ट्री इस समय काफी कठिन दौर से गुजर रही है। हम बिजनेस की बारीकियों को भी समझते हैं। हमारा मुकाबला ‘आजतक’ और ‘रिपब्लिक भारत’ जैसे चैनल्स से है। चैनल्स की भीड़ में हमारा चैनल काफी अलग होगा।’

उन्होंने कहा, ‘जनसरोकारों के लिए काम करने के अपने मिशन के तहत चैनल अपने ऑडियंस को निष्पक्ष और हाई क्वालिटी का आउटपुट देगा, जो न सिर्फ सूचना देने का काम करेगा बल्कि एजुकेट करने का काम भी करेगा। ट्रेडिशनल न्यूज और साहित्यिक कहानियों से अलग हटकर यह कुछ खास अंदाज में काम करेगा। कहने का मतलब है कि चैनल की न्यूज कवरेज निष्पक्ष और इंडिपेंडेंट होगी और इसकी प्रेजेंटेशन भी काफी यूनिक होगी।’

कुमार ने कहा, ‘फिलहाल बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में हमारे ऑडियंस हैं और हम जल्द ही अन्य हिंदी भाषी राज्यों में केबल, डीटीएच और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पहुंच बढ़ाएंगे।’ उन्होंने बताया कि चैनल की डिजिटल मंच पर भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने की योजना है। आने वाले छह महीनों में इसके पास मराठी, पंजाबी समेत कई भाषाओं में कम से कम आठ रीजनल प्लेटफॉर्म्स होंगे। इसके अलावा तीन-चार रीजनल चैनल्स भी होंगे।

बताया जाता है कि राष्ट्र की आवाज बनने के अपने मिशन के तहत चैनल ने एक खास पहल भी शुरू की है। इसके तहत न्यू इंडिया के विजन को शेयर करने के लिए विकास समेत कई मुद्दों पर बातचीत का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है।

 


टैग्स हिंदी न्यूज चैनल न्यूज चैनल अविनाश कुमार आर9टीवी सुनील त्रिपाठी विनोद सिंह करण मोहन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

15 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago