होम / टीवी / मोदी का भाषण न दिखाने पर DD कर्मचारी का हुआ ये अंजाम

मोदी का भाषण न दिखाने पर DD कर्मचारी का हुआ ये अंजाम

प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती ने लिया एक्शन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) ने चेन्नई दूरदर्शन केंद्र की महिला अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि दूरदर्शन केंद्र, पोधिगाई (Podhigai) की असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रोग्रामिंग) आर वासुमति (R Vasumathi) ने कथित तौर पर चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के प्रसारण को रोक दिया था।

इस मामले में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती की ओर से एक अक्टूबर को वासुमति के निलंबन का आदेश जारी किया गया है। हालांकि इस आदेश में निलंबन का कोई कारण नहीं बताया गया है और सिर्फ अनुशासनात्मक कार्यवाही की बात कही गई है। वहीं, प्रसार भारती के सूत्रों का कहना है कि आदेशों को न मानने और मोदी के कार्यक्रम की कवरेज न दिखाने को लेकर वासुमति के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। 

बता दें कि मोदी ने 30 सितंबर को चेन्नई में दो कार्यक्रमों को संबोधित किया था। इनमें एक आईईटी मद्रास का 56वां वार्षिक दीक्षांत समारोह और दूसरा आईईटी मद्रास के रिसर्च सेंटर में सिंगापुर-इंडिया हैकेथॉन-2019 शामिल था। डीडी के पोधिगाई केंद्र ने आईआईटी मद्रास के दीक्षांत समारोह का लाइव प्रसारण तो किया, लेकिन हैकेथॉन में मोदी के भाषण का प्रसारण नहीं किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वासुमति को दोनों कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उपचुनाव के मद्देनजर आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सिर्फ दीक्षांत समारोह के लाइव प्रसारण का निर्णय लिया और दूसरे कार्यक्रम का प्रसारण नहीं किया। 

प्रसार भारती के अधिकारियों ने कहा कि वासुमति अब केंद्रीय सिविल सेवा नियमों के अनुरूप कार्यवाही का सामना करेंगी और जांच शुरू होने के बाद उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए कहा जाएगा। वासुमति के निलंबन आदेशों में यह भी कहा गया है कि अपने तैनाती स्थल चेन्नई से कहीं बाहर जाने से पहले उन्हें प्रसार भारती से अनुमति लेनी होगी। 

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स नरेंद्र मोदी प्रसार भारती दूरदर्शन पीएम मोदी शशि शेखर वेम्पती आर वासुमति
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

10 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

18 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

10 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

17 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

17 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

18 hours ago