होम / टीवी / ‘DD FreeDish’ में खाली पड़े स्लॉट भरने के लिए प्रसार भारती ने मांगे आवेदन
‘DD FreeDish’ में खाली पड़े स्लॉट भरने के लिए प्रसार भारती ने मांगे आवेदन
ये स्लॉट एक वर्ष की अवधि (एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक) के लिए आवंटित किए जाने हैं। इन स्लॉट का आवंटन ऑनलाइन नीलामी के द्वारा किया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
सार्वजनिक प्रसारक ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) ने ‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म डीडी फ्रीडिश (DD FreeDish) पर खाली पड़े एमपीईजी-2 स्लॉट (MPEG-2 slots) के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये स्लॉट एक वर्ष की अवधि (एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक) के लिए आवंटित किए जाने हैं।
इन स्लॉट का आवंटन ऑनलाइन नीलामी के द्वारा किया जाएगा। ई-नीलामी प्रक्रिया फिलहाल 13 मार्च 2023 से शुरू होना प्रस्तावित है। 27 जनवरी 2023 को प्रसार भारती द्वारा अधिसूचित निजी चैनलों को डीडी फ्रीडिश स्लॉट के आवंटन के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया के अनुसार ई-नीलामी आयोजित की जाएगी।
इस ई-नीलामी प्रक्रिया में सिर्फ सूचना-मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त सैटेलाइट चैनलों और वैध अनुमति रखने वाली कंपनियों को ही भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। मंत्रालय द्वारा लाइसेंस प्राप्त अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक भी ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं।
आवंटन अवधि के लिए चैनल की शैली/भाषा के अनुसार विभिन्न बुके (Bucket) में टीवी चैनल्स का वर्गीकरण निम्नानुसार होगा:
BUCKET A+: GEC (Hindi) Channels
BUCKET A: a. Movie (Hindi) Channels
Teleshopping channels (All languages)
BUCKET B: a. Music (Hindi) Channels,
Sports (Hindi) Channels,
All channels of Bhojpuri language
BUCKET C: News & Current Affairs (Hindi) channels
BUCKET D: a. All other remaining Genre of Hindi
Devotional/Spiritual/Ayush
All Genres of Marathi, Punjabi & Urdu channels
News & Current Affairs (English) Channels
Bucket RI: यह बुके उन भाषाओं के सभी चैनलों के लिए है, जिन्हें ऊपर कवर नहीं किया गया है।
टैग्स प्रसार भारती दूरदर्शन डीडी फ्रीडिश डीडी नीलामी ई-नीलामी आवेदन एमपीईजी 2 स्लॉट्स