होम / टीवी / डीडी फ्री डिश पर MPEG-2 स्लॉट्स की ई-नीलामी के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख

डीडी फ्री डिश पर MPEG-2 स्लॉट्स की ई-नीलामी के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख

डीडी फ्री डिश के खाली पड़े MPEG-2 स्लॉट्स की 87वीं ई-नीलामी के लिए प्रसार भारती ने आवेदन जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

डीडी फ्री डिश के खाली पड़े MPEG-2 स्लॉट्स की 87वीं ई-नीलामी के लिए प्रसार भारती ने आवेदन जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब ब्रॉडकास्टर्स 15 मई 2025 को दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ये स्लॉट्स 28 मई 2025 से 31 मार्च 2026 तक वैध रहेंगे। नीलामी की प्रक्रिया फिलहाल 19 मई 2025, सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होने की संभावना है।

नीलामी छह चरणों में होगी और प्रत्येक चरण में रिजर्व प्राइस और पात्रता मानदंड चैनल बकेट्स के आधार पर तय किए गए हैं।

पहले राउंड में सभी बकेट्स- A+, A, B, C, D और R के चैनल भाग ले सकते हैं और इसकी शुरुआती कीमत ₹13.75 करोड़ रखी गई है।

दूसरे चरण की बोली ₹10.96 करोड़ से शुरू होगी जिसमें A+ को छोड़ बाकी सभी बकेट्स के चैनल शामिल हो सकेंगे।

तीसरे राउंड में ₹9.32 करोड़ की रिजर्व प्राइस रखी गई है और इसमें B, C, D और R बकेट्स को शामिल किया गया है।

चौथे चरण की बोली ₹6.83 करोड़ से शुरू होगी और इसमें केवल C, D और R बकेट्स के चैनल पात्र होंगे।

पांचवें चरण में ₹5.94 करोड़ की शुरुआती राशि रखी गई है, जिसमें D और R बकेट्स के चैनल भाग ले सकेंगे।

इसके बाद अंतिम यानी छठे राउंड की नीलामी केवल R बकेट के चैनलों के लिए होगी, जिसकी आरंभिक कीमत ₹2.53 करोड़ तय की गई है।

प्रसार भारती ने यह भी स्पष्ट किया है कि 29 अप्रैल 2025 को जारी पूर्व सूचना में उल्लिखित अन्य सभी शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 hours ago