होम / टीवी / प्रसार भारती ने दूरदर्शन के पुराने कार्यक्रमों पर अधिकार को लेकर मांगे दावे

प्रसार भारती ने दूरदर्शन के पुराने कार्यक्रमों पर अधिकार को लेकर मांगे दावे

प्रसार भारती ने एक नया नोटिस जारी कर दूरदर्शन के पुराने और ऐतिहासिक कार्यक्रमों से जुड़े निर्माताओं, निर्देशकों, कलाकारों और अन्य रचनात्मक सहयोगियों से अपने अधिकारों से जुड़े दावे मांगे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

प्रसार भारती ने एक नया नोटिस जारी कर दूरदर्शन के पुराने और ऐतिहासिक कार्यक्रमों से जुड़े निर्माताओं, निर्देशकों, कलाकारों और अन्य रचनात्मक सहयोगियों से अपने अधिकारों से जुड़े दावे मांगे हैं।

26 जून को जारी नोटिस के मुताबिक, जिन लोगों ने इन कार्यक्रमों में किसी भी रूप में काम किया है (जैसे कि निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, संगीतकार या लेखक) वे नोटिस जारी होने की तारीख से 45 दिन के अंदर अपने दावे भेज सकते हैं।

दावे के साथ इन जानकारियों को देना ज़रूरी होगा:

  • कार्यक्रम का नाम और एपिसोड नंबर

  • किस भूमिका में जुड़े थे और कितने समय तक

  • टीम के अन्य सदस्यों की जानकारी

  • कोई ठोस दस्तावेज़ जैसे अनुबंध या समझौता जो दावे को साबित करे

यह कदम तब उठाया गया जब प्रसार भारती के केंद्रीय अभिलेखागार ने पाया कि कई पुराने कार्यक्रमों (जैसे- शास्त्रीय संगीत, डॉक्यूमेंट्री और सांस्कृतिक शो) के स्वामित्व से जुड़े रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं।

इन कार्यक्रमों में “The Soul of India”, “In Conversation with Rajiv Mehrotra”, “Spectacular India” और “Sikhs and Their Five Takhts” जैसे शो शामिल हैं, जिनमें उस्ताद विलायत ख़ान, शुभा मुद्गल, बिस्मिल्लाह ख़ान, दलाई लामा, जया बच्चन, और पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जैसे दिग्गज नजर आए थे।

अगर तय समय में किसी भी कार्यक्रम को लेकर कोई वैध दावा नहीं आता, तो प्रसार भारती को उस कार्यक्रम पर पूरा अधिकार मिल जाएगा। इसके बाद वह चाहे तो इन कार्यक्रमों को टीवी पर, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर या किसी अन्य मीडिया चैनल को दिखाने के लिए इस्तेमाल कर सकेगा।

नोटिस में यह भी साफ किया गया है कि समय सीमा के बाद भेजे गए दावे को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रसार भारती ने सभी दावों को दिल्ली स्थित संसद मार्ग पर आकाशवाणी भवन में केंद्रीय अभिलेखागार निदेशक को भेजने का निर्देश दिया है। दावे के साथ प्रमाणित और मूल दस्तावेज भी संलग्न करने होंगे। इन दस्तावेजों की प्रामाणिकता की जांच के बाद ही किसी भी वैध दावे का निपटारा किया जाएगा।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

8 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

42 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 hours ago