होम / टीवी / ‘NDTV’ की टीम में शामिल हुईं TV न्यूज एंकर मलिका मल्होत्रा

‘NDTV’ की टीम में शामिल हुईं TV न्यूज एंकर मलिका मल्होत्रा

गौरतलब है कि समाचार4मीडिया ने कुछ दिनों पूर्व ही विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि मलिका मल्होत्रा जल्द ही ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में शामिल होने जा रही हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

जानी-मानी और लोकप्रिय न्यूज एंकर मलिका मल्होत्रा ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) जॉइन कर लिया है। समाचार4मीडिया ने कुछ दिनों पूर्व ही विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि मलिका मल्होत्रा जल्द ही ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में शामिल होने जा रही हैं। ‘एनडीटीवी’ ने अब इस खबर की पुष्टि कर दी है। नेटवर्क के अनुसार, ‘NDTV इंडिया पर मलिका जल्द ही एक नया शो लेकर आएंगी, जिसकी जानकारी जल्द साझा की जाएगी। यह शो विचारशील और संवेदनशील अंदाज में भारत की असली कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाएगा।’

मलिका मल्होत्रा अभी तक ‘जी न्यूज’ (Zee News) से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने करीब ढाई साल पहले ‘आजतक’ को बाय बोलकर यहां जॉइन किया था। यहां वह दोपहर एक बजे का बुलेटिन करने के साथ-साथ शाम का शो और रात साढ़े दस बजे का स्लॉट संभालती थीं।

यह भी पढ़ें: जल्द इस न्यूज चैनल की स्क्रीन पर नजर आएंगी मलिका मल्होत्रा

‘एनडीटीवी’ से जुड़ने पर मलिका ने कहा, ‘NDTV हमेशा एक ऐसा प्लेटफॉर्म रहा है जो शांति, स्पष्टता और जुड़ाव को महत्व देता है। मेरे लिए पत्रकारिता शोर का हिस्सा बनने की बजाय उन बातों के करीब पहुंचने का माध्यम है जो वाकई मायने रखती हैं। आज के दर्शक सिर्फ खबरें नहीं, बल्कि समझदारी, ईमानदारी और अपनी बात कहने वाली आवाज चाहते हैं। NDTV ने यह भरोसा लगातार बनाया है और मुझे इसका हिस्सा बनकर गर्व हो रहा है।’

वहीं, ‘एनडीटीवी’ के ग्रुप सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने कहा, ‘हम मलिका का NDTV परिवार में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। वो पत्रकारिता के उस स्वरूप का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिसमें ईमानदारी, ज़मीन से जुड़ाव और आम लोगों की कहानी अहम होती है। उनकी मौजूदगी हमारे संपादकीय दृष्टिकोण को और मजबूत करेगी।’

मलिका मल्होत्रा आज के दौर के उन सधे हुए एंकर्स में एक हैं, जिन्होंने लीग से हटकर अपनी छवि बनाई है। एंकरिंग के साथ ही साथ फील्ड रिपोर्टिंग में अपने अलग अंदाज के लिए भी मलिका जानी जाती हैं। मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली मलिका ने देश को जमीन पर उतर कर देखा है और पत्रकारिता इतिहास की कईं महत्वपूर्ण घटनाओं को आप दर्शकों तक पहुंचाया है।

इनकी पत्रकारिता की शुरुआत ट्रेनी एंकर के तौर पर पी7 न्यूज से हुई। उसके बाद सफर ने रफ्तार पकड़ी और ‘जी हिन्दुस्तान’ से होते हुए मलिका ने ‘एबीपी न्यूज’ में भी अपनी एंकरिंग और रिपोर्टिंग से दर्शकों का विश्वास जीता।

यूनाइटेड किंगडम (UK) की कार्डिफ यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल जर्नलिज्म कोर्स में परास्नातक मलिका ‘आजतक’ के मॉर्निंग बैंड का प्रमुख चेहरा थीं। वह यहां एंकर के साथ-साथ एसोसिएट सीनियर प्रड्यूसर की भूमिका निभा रहीं थीं। साथ ही वह बुलेट रिपोर्टर की भूमिका भी ‘आजतक’ में निभा चुकी हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से मलिका मल्होत्रा को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

18 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

18 hours ago