होम / टीवी / Polstrat & News X सर्वे: चुनावों में किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, किसे मिलेगी हार!
Polstrat & News X सर्वे: चुनावों में किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, किसे मिलेगी हार!
इस सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि यूपी में बीजेपी एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर Polstrat-NewsX ने सर्वे किया है, जिसमें इनमें से चार राज्यों के विभिन्न मुद्दों पर जनता से राय मांगी गई है। इस सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि यूपी में बीजेपी एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है।
उत्तरप्रदेश- इस सर्वे में यह अनुमान लगाया गया है कि बीजेपी पिछली बार की ही तरह एक बार फिर अपने दम पर सरकार बनाने में कामयाब होगी। 403 विधानसभा सीटों में बीजेपी 218-223 सीट पर जीत सकती है और उसका वोट शेयर 40.9% फीसदी रह सकता है।
वहीं समाजवादी पार्टी 36.4% वोट शेयर के साथ 152-157 सीट लाने में कामयाब होगी। 12.3% वोट शेयर के साथ बहुजन समाज पार्टी 19-22 सीट ला सकती है और कांग्रेस सिर्फ 5-6 सीट पर सिमट सकती है। वहीं कांग्रेस का वोट शेयर महज 5.9% ही रहने का अनुमान लगाया गया है।
इसके अलावा अन्य के खाते में 0-2% सीट जाती हुई दिखाई दे रही हैं और 4.5% वोट शेयर रहने का अनुमान है। इस सर्वे में जब सीएम योगी के दोबारा सत्ता में आने पर सवाल किया गया तो 47 फीसदी से अधिक लोगों ने कहा कि वे सीएम योगी को दोबारा सीएम बनते हुए देखना चाहते हैं। अगर लोकप्रियता की बात करें तो सीएम योगी अभी भी 50 फीसदी से अधिक लोगों के लिए लोक्रपिय हैं, वहीं पूर्व सीएम अखिलेश को 38.93% फीसदी दोबारा सीएम बनते हुए देखना चाहते हैं। मायावती और प्रियंका गांधी की बात करें तो वो क्रमशः 5.31%, और 3.42% लोगों की पसंद बनी हुई हैं।
अगर मुद्दों की बात करें तो 78 फीसदी से अधिक लोगों के लिए कानून व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है, वहीं 46 फीसदी से अधिक लोगों को लगता है कि धर्म चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बन सकता है।
उत्तराखंड- सर्वे के अनुसार इस पहाड़ी राज्य में एक बार फिर कमल खिलता हुआ दिखाई दे रहा है। विधानसभा की कुल 70 सीटों में से बीजेपी इस बार 37-40 सीट पर कब्जा जमाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी 39% से अधिक वोट शेयर प्राप्त कर सकती है।
अगर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की बात करें तो 36.5% वोट शेयर के साथ कांग्रेस महज 27-30 सीट ही ला पाएगी। आम आदमी पार्ट भी इस चुनाव में कोई ख़ास करिश्मा नहीं दिखा पाएगी और 11.7% वोट शेयर के साथ सिर्फ 3 -4 सीट पर सिमट जाएगी।
सीएम पुष्कर धामी की बात करें तो 40.73% लोग उन्हें वापस सीएम बनते हुए देखना चाहते हैं, वहीं हरीश रावत को 37.01% लोग सीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। अगर लोकप्रियता की बात करें तो सीएम धामी महिलाओं में अधिक लोकप्रिय हैं। 46% पुरुष वर्ग की तुलना में 50% महिलाएं सीएम धामी को बेहद पसंद करती हुई दिखाई दे रही हैं। अगर मुद्दों की बात करें तो 51 फीसदी लोगों को लगता है कि राज्य में रोजगार एक बड़ा मुद्दा है।
पंजाब- इस सीमावर्ती राज्य की बात करें तो इस सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि कांग्रेस इस राज्य में अपनी सत्ता खो सकती है। सर्वे की मानें तो कांग्रेस पार्टी 37.2% वोट शेयर के साथ 42 से 45 सीट ला सकती है। राज्य में कुल 117 विधानसभा सीटों में ये बहुमत का आकंड़ा नहीं है।
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की बात करें तो 39.7% वोट शेयर के साथ 52 से 55 सीट पार्टी ला सकती है, हालांकि, बहुमत की 59 सीट से ये आंकड़ा भी दूर है। शिरोमणि अकाली दल 16.6% वोट शेयर के साथ 17 से 20 सीट ला सकता है और बीजेपी मात्र 2.7% वोट शेयर के साथ 0 से 2 सीट पर सिमट सकती है।
सीएम चेहरे की बात करें तो आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत सिंह मान पहले नंबर पर बने हुए हैं। उन्हें 38.92% फीसदी लोग पसंद कर रहे हैं, वहीं वर्तमान सीएम चन्नी सिर्फ 20.78% लोगों की पसंद हैं। अगर सुखबीर सिंह बादल की बात करें तो उन्हें भी महज 20% लोग ही पसंद करते हैं।
मुद्दों की बात करें तो 32.5% लोगों के लिए रोजगार बड़ा मुद्दा है। 19.8% लोगों के लिए विकास भी मायने रखता है, वहीं 10 फीसदी लोग ऐसे भी हैं, जिन्हे लगता है कि कृषि कानून के रद्द होने का असर भी चुनाव में दिखाई देगा।
गोवा- इस खूबसूरत राज्य में जो सर्वे के नतीजे हैं, वो भी बीजेपी को राहत देने वाले हैं। दरअसल अनुमान के मुताबिक इस राज्य की कुल 40 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 21 -25 सीट प्राप्त कर सकती है। बीजेपी का वोट शेयर भी 35.6% रह सकता है। कांग्रेस की बात करें तो 20.1% वोट के साथ उसे 4-6 सीट वहीं आम आदमी पार्टी को 23.4% वोट शेयर के साथ 6 -9 सीट मिल सकती हैं।
सीएम चेहरे की बात करें तो 40% लोग वर्तमान सीएम प्रमोद सावंत को पसंद कर रहे हैं, वहीं 30.91% लोग कांग्रेस पार्टी के नेता दिगंबर कामत को पसंद करते हैं। मुद्दों की बात करें तो 36.36% लोगों के लिए रोजगार बड़ा मुद्दा है। 15.45% लोग विनिर्माण और 14.55 लोग कोरोना नियंत्रण को मुद्दा मानते हैं। 7.27% लोगों का मानना है कि राज्य में अवैध खनन भी एक बड़ा मुद्दा है।
टैग्स मीडिया योगी उत्तराखंड चुनाव उत्तर प्रदेश वोट मणिपुर पंजाब विजेता प्री पोल सर्वे रिपोर्ट