होम / टीवी / 'न्यूज18' को दिए इंटरव्यू में बोले PM मोदी, घर का बिजली बिल जीरो करना मेरा लक्ष्य

'न्यूज18' को दिए इंटरव्यू में बोले PM मोदी, घर का बिजली बिल जीरो करना मेरा लक्ष्य

पहला, हर घर का बिजली पर होने वाला खर्च जीरो हो जाए। दूसरा, हम अतिरिक्त बिजली को बेचकर पैसे कमाएं। तीसरा, हम ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार सरकार बनने पर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से बताया। न्यूज18 के ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी, न्यूज18 कन्नड़ के एडिटर हरि प्रसाद और न्यूज18 लोकमत के एंकर विलास बाडे को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य घरों के बिजली बिल को घटाकर जीरो पर लाना है।

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं तीन चीजें चाहता हूं। पहला, हर घर का बिजली पर होने वाला खर्च जीरो हो जाए। दूसरा, हम अतिरिक्त बिजली को बेचकर पैसे कमाएं। तीसरा, हम ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं, क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल का जमाना आएगा।'

उन्होंने कहा कि घर में रिन्यूएबल एनर्जी की सुविधा होने से आम आदमी पेट्रोल और डीजल पर पैसे खर्च करने की बजाय घर में स्कूटर और कार को चार्ज कर सकेगा। रिन्यूएबल एनर्जी के फायदों के बारे में बताते हुए पीएम ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिसिटी व्हीकल्स के इस्तेमाल से वातावरण स्वच्छ होगा।

इससे पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के आयात पर अरब डॉलर की बचत होगी। उन्होंने बताया कि तीसरी बार सत्ता में आने पर उनकी सरकार इंडिया को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाएगी। उन्होंने कहा कि हर सेक्टर में पहले से लागू पॉलिसी जारी रहेगी।

आप इस इंटरव्यू को यहां देख और सुन सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

18 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

17 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

18 hours ago