होम / टीवी / सभी चैनल्स को 15 अगस्त के दिन ब्लैक एंड व्हाइट रखना होगा अपना लोगो, यह है वजह
सभी चैनल्स को 15 अगस्त के दिन ब्लैक एंड व्हाइट रखना होगा अपना लोगो, यह है वजह
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने मीडिया के लिए जारी की है एडवाइजरी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
केंद्र की भाजपा सरकार द्वार जम्मू-कश्मीर को लेकर अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। उसकी बैखलाहट का ही नतीजा है कि ‘पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी’ (पेमरा) ने जम्मू-कश्मीर के हालात के मद्देनर मीडिया संस्थानों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में चैनल्स से कहा गया है कि वे ईद उल अजहा पर किसी तरह की स्पेशल प्रोग्रामिंग (प्री रिकॉर्डेड अथवा लाइ) प्रसारित न करें, क्योंकि इससे देश के साथ-साथ कश्मीर के लोगों की भावनाएं भी आहत हो सकती हैं।
सभी टीवी चैनल्स, एफएम रेडियो स्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन ऑपरेटर्स से ऐसा कंटेंट प्रसारित करने को कहा गया है, जिसमें कश्मीरियों के साथ भाईचारे की भावना दिखे। इसमें यह भी कहा गया है कि 14 अगस्त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस ‘कश्मीरियों के साथ भाईचारा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसके साथ ही 15 अगस्त को काला दिवस मनाने और पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने की बात कही गई है।
‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी’ ने टीवी चैनल्स को सलाह दी है कि 15 अगस्त के पूरे दिन वे अपना लोगो ब्लैक एंड व्हाइट रखें। इससे पहले आठ अगस्त को न्यूज चैनल्स को निर्देश दिए गए थे कि वे अपने टॉक शो में किसी भी प्रकार की टिप्पणियों और विश्लेषण के लिए किसी भी भारतीय सेलिब्रिटी, राजनेता, पत्रकार को आमंत्रित नहीं करेंगे।
PEMRA की ओर से जारी एडवाइजरी को आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स पाकिस्तानी मीडिया एडवाइजरी टीवी चैनल्स पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी पेमरा