होम / टीवी / न्यूज एंकर ने कुछ यूं कर दी इमरान खान की बेइज्जती, देखें विडियो
न्यूज एंकर ने कुछ यूं कर दी इमरान खान की बेइज्जती, देखें विडियो
संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलन में शामिल होने न्यूयॉर्क गए इमरान खान एक चैनल पर कर रहे थे चर्चा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के दिन लगता है कि इन दिनों कुछ अच्छे नहीं चल रहे हैं। कश्मीर मुद्दे पर पहले ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर वे अलग-थलग पड़ चुके हैं। अब अमेरिका के एक पत्रकार ने टीवी पर सरेआम उनकी बेइज्जती कर दी और उन्हें वेल्डर कह डाला।
दरअसल, पिछले दिनों इमरान खान संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलन में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क में थे। यहां उन्होंने अमेरिका के टीवी चैनल 'एमएसएनबीसी ' (MSNBC) के एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क की सड़कों की बुराई कर दी।
न्यूयॉर्क के इंफ्रॉस्ट्रक्चर की शिकायत करते हुए इमरान खान का कहना था, ‘अफगानिस्तान में अमेरिका बेकार ही युद्ध में पैसा लगा रहा है, जबकि चीन दुनिया का बेहतरीन इंफ्रॉस्ट्रक्चर तैयार कर रहा है।‘
इस पर न्यूज एंकर का कहना था, ‘आप अभी पीएम की तरह बात नहीं कर रहे। ऐसा लग रहा है कि ब्रॉन्क्स (BRONX) कंपनी का कोई वेल्डर बोल रहा हो। इतना सुनते ही इमरान खान खुद पर हंसने लगे। बता दें कि ब्रॉन्क्स न्यूयॉर्क में एक वेल्डिंग कंपनी है।
इमरान खान का यह विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस विडियो को आप यहां देख सकते हैं।
"You don't sound like a prime minister of Pakistan, you sound like a welder from the Bronx".
— Muhandis (@TheMuhandiss) September 30, 2019
...
The anchor gave brilliant response to IK's illogical and stupid comparison between infrastructures of US & China. ? pic.twitter.com/uC0UUIpxvE
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स इमरान खान न्यूज एंकर वेल्डर एमएसएनबीसी ब्रॉन्क्स