होम / टीवी / अब इस मीडिया समूह के साथ शुरू किया पी. मलय सेल्वन ने अपना सफर

अब इस मीडिया समूह के साथ शुरू किया पी. मलय सेल्वन ने अपना सफर

12 साल के अपने करियर में कई मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं मलय सेल्वन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पी. मलय सेल्वन ने अब 'जी मीडिया' (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने ‘जी न्यूज’ (Zee News) में सीनियर प्रॉडक्ट मैनेजर के तौर पर जॉइन किया है। अपने करियर के दौरान मलय अब तक कई मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं।

मलय सेल्वन ने जून 2007 में ‘द रॉयल बैंक ऑफ स्काटलैंड’ (The royal bank of Scotland) के साथ काम शुरू किया। यहां उन्होंने करीब सवा दो साल तक सीनियर ऑफिसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाई और फिर यहां से अलविदा कहकर सितंबर 2009 में ‘दैनिक भास्कर’ के साथ जुड़ गए। यहां उन्हें प्रॉडक्ट एग्जिक्यूटिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मीडिया ग्रुप के साथ उन्होंने करीब साढ़े तीन साल काम किया और फिर यहां से बाय बोलकर अप्रैल 2013 में ‘दैनिक जागरण’ का दामन थाम लिया।

‘दैनिक जागरण’ में बतौर सीनियर प्रॉडक्ट मैनेजर मलय सेल्वन करीब पांच साल तक कार्यरत रहे और फिर अप्रैल 2018 में ‘राजस्थान पत्रिका’ समूह के साथ सीनियर प्रॉडक्ट मैनेजर के तौर पर जुड़ गए। हालांकि, राजस्थान पत्रिका के साथ मलय सेल्वन का सफर ज्यादा नहीं चला और उन्होंने यहां से अपनी पारी को विराम देकर बतौर सीनियर प्रॉडक्ट मैनेजर जी मीडिया जॉइन कर लिया है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (Sri Venkateswara College) से ग्रेजुएशन करने के बाद सेल्वन ने तमिलनाडु की अलगप्पा यूनिवर्सिटी (Alagappa University) से एमबीए (मार्केटिंग) की पढ़ाई की है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में अपनी पारी के दौरान उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।

यही नहीं, राजस्थान पत्रिका में रहते हुए उन्होंने ‘राजस्थान पत्रिका मोबाइल एप्लीकेशन’ को नए लुक में रीलॉन्च कराया था। इसके बाद दैनिक जागरण में ‘दैनिक जागरण डॉट कॉम’ के साथ ही इसकी सहयोगी वेबसाइट्स के नए डिजायन (डेस्कटॉप/मोबाइल) की लॉन्चिंग में अहम भूमिका निभाई।


टैग्स जी न्यूज जी मीडिया Malai Selvan मलय सेल्वन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

17 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago