होम / टीवी / 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान टीवी न्यूज व्युअरशिप में रिकॉर्ड वृद्धि: BARC

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान टीवी न्यूज व्युअरशिप में रिकॉर्ड वृद्धि: BARC

भारत के सशस्त्र बलों द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' (OPERATION SINDOOR) के दौरान टीवी न्यूज व्युअरशिप में एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

भारत के सशस्त्र बलों द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' (OPERATION SINDOOR) के दौरान टीवी न्यूज व्युअरशिप में एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। BARC इंडिया के आंकड़े बताते हैं कि जब कोई महत्वपूर्ण घटना होती है, जो लोगों के जीवन को प्रभावित करती है, तो लोग जानकारी प्राप्त करने के लिए टीवी का रुख करते हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर' (3 मई से 9 मई 2025) के दौरान, देशभर में हो रही घटनाओं को लेकर लोगों की दिलचस्पी और चिंता ने टीवी न्यूज की व्युअरशिप को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ा दिया। इस दौरान, हिंदी न्यूज चैनलों ने अपने दर्शकों के बीच जबरदस्त वृद्धि दर्ज की, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि लोग ऐसे महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

टीवी न्यूज व्युअरशिप में हुई बढ़ोतरी

BARC इंडिया के अनुसार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान सप्ताह 18 में हिंदी न्यूज की व्युअरशिप में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिली। सप्ताह 18 (2025) में हिंदी न्यूज चैनलों ने 254 ग्रॉस रेटिंग पॉइंट्स (GRPs) हासिल किए, जो इस साल का सबसे अच्छा आंकड़ा था। यह आंकड़ा लोकसभा चुनाव परिणाम (2024) के समय के आंकड़े 235 GRPs से भी ऊपर था।

इसके अलावा, हिंदी न्यूज के औसत टाइम स्पेंट (ATS) में भी 67% की वृद्धि दर्ज की गई, जो कि पहलगाम आतंकवादी हमले के पहले के हफ्तों से अधिक था।

दर्शकों में नई वृद्धि

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान बुधवार से शुक्रवार (3 से 5 मई) के बीच हिंदी न्यूज चैनलों के शेयर भी 3% से बढ़कर 13% की उछाल दर्ज की, जबकि 15+ HSM (हाई स्पीड मेट्रिक्स) पर इस बढ़ोतरी ने 4% से 15% तक का आंकड़ा छुआ। यह वृद्धि 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान हासिल किए गए शेयर से भी बेहतर रही। 

वहीं, हिंदी न्यूज चैनलों की व्युअरशिप में महत्वपूर्ण वृद्धि देखने को मिली। इस दौरान दैनिक ट्यून-इन में 73 मिलियन से बढ़कर 142 मिलियन (HSM 2+) हो गए, जो एक रिकॉर्ड है।

MEA ब्रीफिंग्स के दौरान दर्शकों की संख्या में उछाल

विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग्स के दौरान भी पहलगाम हमले से पहले के हफ्तों की तुलना में व्युअरशिप में उल्लेखनीय वृद्धि हुई:

  • पहली ब्रीफिंग (बुधवार, 10:36 से 11:00 बजे) में दर्शकों की संख्या में 509% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई।

  • दूसरी ब्रीफिंग (गुरुवार, 17:45 से 18:25 बजे) में दर्शक संख्या में 125% की वृद्धि हुई।

  • तीसरी ब्रीफिंग (शुक्रवार, 17:33 से 17:55 बजे) में 242% का उछाल देखने को मिला।

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हिंदी न्यूज ने ऐसे 6.5 करोड़ नए दर्शक जोड़े, जो एक महीने (Wk12-15) से टीवी पर हिंदी न्यूज देख ही नहीं रहे थे।

BARC India (जो भारत में टीवी व्युअरशिप का डेटा ट्रैक करता है) ने 2022 के 10वें हफ्ते से फिर से डेटा जारी करना शुरू किया था (क्योंकि इससे पहले BARC ने कुछ समय के लिए डेटा पब्लिक करना बंद कर दिया था)। यानी, सारे तुलनात्मक आंकड़े उसी समय से लिए जा रहे हैं। यह सभी आंकड़े BARC India के 'अनरोल्ड डेटाबेस' पर आधारित हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर' ने न केवल देशवासियों को जानकारी के प्रति सजग किया, बल्कि इसने टीवी न्यूज चैनलों की व्युअरशिप में अभूतपूर्व वृद्धि भी दर्ज की। BARC इंडिया के आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि जब देश में कोई बड़ा घटनाक्रम घटित होता है, तो लोग ताजातरीन अपडेट्स के लिए टीवी का रुख करते हैं, और इस बार 'ऑपरेशन सिंदूर' ने यह सच्चाई फिर से साबित कर दी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

9 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

17 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

9 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

16 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

6 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

16 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

17 hours ago