होम / टीवी / निजी टीवी चैनल्स को लेकर प्रसार भारती के CEO ने कही ये बात

निजी टीवी चैनल्स को लेकर प्रसार भारती के CEO ने कही ये बात

‘गवर्नेंस नाउ’ (Governance Now) के एमडी कैलाशनाथ अधिकारी के साथ विशेष बातचीत में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती ने तमाम पहलुओं पर अपने विचार रखे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

नेशनल पब्लिक ब्रॉडकास्टर ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए भूमि पूजन कार्यक्रम की दूरदर्शन द्वारा लाइव कवरेज को करीब 200 टीवी चैनलों ने प्रसारित किया, लेकिन अधिकांश ने डीडी को उसकी फुटेज का श्रेय (credit) नहीं दिया। पांच अगस्त की सुबह 10.45 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच हुए इस कार्यक्रम को करीब 160 मिलियन लोगों ने लाइव देखा।

इस बारे में ‘गवर्नेंस नाउ’ (Governance Now) के एमडी कैलाशनाथ अधिकारी के साथ एक बातचीत में ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharti) के सीईओ शशि शेखर वेम्पती ने कहा, ‘जब मैंने अपनी टीम से यह जांच करने के लिए कहा कि कितने चैनल्स ने इस प्रसारण के लिए दूरदर्शन को क्रेडिट दिया तो ऐसे चैनल्स की संख्या काफी कम थी। बाकी चैनल्स ने काफी चतुराई से इससे किनारा कर लिया।’

पब्लिक पॉलिसी प्लेटफॉर्म पर ‘विजिनरी टॉक सीरीज’ (Visionary Talk series) के तहत होने वाली इस बातचीत के दौरान वेम्पती का यह भी कहना था, ‘एक पब्लिक ब्रॉडकास्टर होने के नाते हम इसे अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और अपने कंटेंट को बिना किसी तरह की अपेक्षाओं के दूसरों से शेयर करते हैं। इसलिए मुद्रीकरण (monetization) सिर्फ एक सीमा तक होता है, उससे आगे नहीं।’

इस बातचीत के दौरान वेम्पती ने प्रसार भारती द्वारा शुरू की गईं तमाम पहलों (initiatives) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि ‘दूरदर्शन’ पर फिर शुरू किए गए लोकप्रिय सीरियल्स ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ को किस तरह दर्शकों का प्यार मिला।


टैग्स प्रसार भारती दूरदर्शन शशि शेखर वेम्पती राम जन्मभूमि गवर्नेंस नाउ कैलाशनाथ अधिकारी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

19 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago