होम / टीवी / निर्भया केस के आरोपित ने अजीत अंजुम के खुलासे को यूं बनाया ‘ढाल’

निर्भया केस के आरोपित ने अजीत अंजुम के खुलासे को यूं बनाया ‘ढाल’

अपने वकील के माध्यम से अदालत में दायर की है याचिका, कोर्ट ने 20 दिसंबर दी है अगली तारीख

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

आपको याद होगा कि ‘न्यूज 24’ और ‘इंडिया टीवी’ के पूर्व मैनेजिंग एडिटर अजीत अंजुम ने पिछले महीने अपने ट्विटर अकाउंट पर कई ट्वीट्स के जरिए एक खुलासा किया था। इस खुलासे में उन्होंने बताया था कि कैसे निर्भया का दोस्त अवनींद्र टीवी चैनल पर आने के लिए पैसे लेता था। पैसे लेते हुए उसका स्टिंग ‘न्यूज 24’ ने किया, लेकिन इसलिए नहीं दिखाया क्योंकि इससे केस पर फर्क पड़ता। उनके इसी खुलासे को अब निर्भया गैंगरेप केस के एक आरोपित पवन गुप्ता के पिता ने ढाल बनाने की कोशिश की है।

पवन गुप्ता के पिता ने वकील एपी सिंह के जरिए दिल्ली की एक कोर्ट में याचिका दाखिल की है कि निर्भया गैंगरेप के वक्त बस में मौजूद अवनींद्र के बारे में यह खुलासा हुआ है कि उसने पैसे लेकर इंटरव्यू दिए हैं। ऐसे में अवनींद्र की गवाही पर भरोसा नहीं किया जा सकता, उसकी गवाही को तो खारिज किया ही जाए, उसके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज की जाए।

ऐसे में ये मामला पेचीदा हो जाता है क्योंकि इस पूरे केस का इकलौता गवाह निर्भया का दोस्त अवनींद्र ही है। कहा जा रहा है कि इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद वह न्यूज चैनल्स से गायब ही हो गया है और अभी तक सामने आया नहीं है।

यह भी पढ़ें: निर्भया के बॉयफ्रेंड के बारे में अजीत अंजुम ने किया ये बड़ा खुलासा

वकील एपी सिंह की याचिका पर 13 दिसंबर को दिल्ली की कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। जज ने वकील एपी सिंह से पूछा कि ये अपराध संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है या नहीं? वकील एपी सिंह को लगा कि इस मामले में उन्हें अभी और होमवर्क की जरूरत है। उन्होंने फौरन कोर्ट से इसकी तैयारी के लिए और समय मांग लिया। कोर्ट ने उन्हें 20 दिसंबर की अगली तारीख दी है। इधर सुप्रीम कोर्ट में केस की अगली तारीख 17 दिसंबर है और दूसरी तरफ तिहाड़ जेल में आरोपितों की फांसी की तैयारियां चल रही हैं।

जैसे ही राष्ट्रपति दया याचिका खारिज करेंगे, तिहाड जेल को डेथ वारंट मिलेगा और प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में अगर वकील एपी सिंह की याचिका पर दिल्ली का कोर्ट कोई बड़ा फैसला लेता है तो न केवल फांसी कुछ दिनों के लिए टल सकती है, बल्कि निर्भया के दोस्त के लिए भी परेशानी खड़ी हो सकती है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स अजीत अंजुम निर्भया कांड अवनींद्र पवन गुप्ता
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

8 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 hours ago