होम / टीवी / एक साल की तैयारी के बाद जल्द लॉन्च होगा चैनल 'न्यूज वॉच इंडिया'
एक साल की तैयारी के बाद जल्द लॉन्च होगा चैनल 'न्यूज वॉच इंडिया'
पिछले करीब एक साल से 'न्यूज वॉच इंडिया' को लॉन्च करने पर काम चल रहा था और इस दौरान ये OTT के कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
नोएडा से जल्द ही नेशनल न्यूज चैनल 'न्यूज वॉच इंडिया' (News Watch India) लॉन्च होने जा रहा है। पिछले करीब एक साल से इस पर काम चल रहा था और इस दौरान ये OTT के कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध था।
चैनल के एडिटर-इन-चीफ डॉ.सुरजीत सिंह ने बताया कि लाइसेंस और प्रसारण संबंधित सभी कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी है और जून के प्रथम सप्ताह से इसका प्रसारण शुरू हो जाएगा। सेक्टर-58 से प्रसारित होने वाले इस चैनल की कोर टीम में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई अनुभवी पत्रकार मौजूद हैं। ये चैनल राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारण के लिए Tata Play (Tata Sky) और Airtel जैसे तमाम DTH प्लेटफॉर्म के साथ-साथ Den और अन्य केबल नेटवर्क पर भी मौजूद रहेगा।
नेशनल न्यूज चैनल की भीड़ में अपनी अलग जगह बनाने के लिए 'न्यूज वॉच इंडिया' में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और प्रादेशिक खबरें दिखाने के साथ-साथ कई नई रणनीतियों पर भी काम चल रहा है। चैनल में फिलहाल हर स्तर पर भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी hr@newswatchindia.com पर अपना रेज्यूमे भेज सकते हैं।
टैग्स चैनल न्यूज वॉच इंडिया