होम / टीवी / इस बात पर भड़का न्यूज चैनल, दो पत्रकारों को दिखाया बाहर का रास्ता
इस बात पर भड़का न्यूज चैनल, दो पत्रकारों को दिखाया बाहर का रास्ता
पाकिस्तान टीवी (PTV) मैनेजमेंट ने सात जून को सोशल मीडिया पर कहा था कि मामले की जांच चल रही है और इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पाकिस्तान के सरकारी न्यूज चैनल ‘पीटीवी न्यूज’ (PTV News) ने अपने दो पत्रकारों को बर्खास्त कर दिया है। दोनों पत्रकारों के खिलाफ यह कार्रवाई वह नक्शा दिखाने के आरोप में की गई है, जिसमें कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है।
पाकिस्तान टीवी (PTV) मैनेजमेंट ने सात जून को सोशल मीडिया पर कहा था कि मामले की जांच चल रही है और इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद 10 जून को दो एंप्लॉयीज को बर्खास्त कर दिया गया है।
पीटीवी मैनेजमेंट की ओर से ट्वीट कर कहा गया है, ‘पीटीवी न्यूज पर छह जून को पाकिस्तान के नक्शे को गलत रूप से दिखाने के मामले में जांच कमेटी की सिफारिश के बाद दो अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।’ हालांकि, मैनेजमेंट ने उन दोनों नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा है कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान अपने आधिकारिक नक्शे में कश्मीर को अपना हिस्सा दिखाता है।
टैग्स न्यूज चैनल पाकिस्तान भारत बर्खास्त पीटीवी न्यूज