होम / टीवी / युवा पत्रकार सुरभि तिवारी ने Bharat24 में अपनी पारी को दिया विराम
युवा पत्रकार सुरभि तिवारी ने Bharat24 में अपनी पारी को दिया विराम
युवा पत्रकार सुरभि तिवारी ने हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। यहां वह एंकर/प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
युवा पत्रकार सुरभि तिवारी ने हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। यहां वह एंकर/प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। अपने इस्तीफे के बारे में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी जानकारी शेयर की है। समाचार4मीडिया से बातचीत में सुरभि तिवारी ने बताया कि बहुत जल्द ही वह अपनी नई पारी शुरू करेंगी।
बता दें कि ‘भारत24’ से पहले सुरभि तिवारी ‘जी हिन्दुस्तान’ में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उन्होंने ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) से ‘जी हिन्दुस्तान’ जॉइन किया था। ‘न्यूज नेशन’ से पहले वह ‘इंडिया न्यूज’ (India News) में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
मूल रूप से बलिया (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली और बचपन में ही पश्चिम बंगाल जा बसीं सुरभि ने पत्रकारिता की पढ़ाई करते हुए ही मीडिया में अपने कदम बढ़ा दिए थे। उन्होंने सिलीगुड़ी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है।
पढ़ाई के दौरान ही सुरभि ने बंगाल के एक लोकल चैनल में बतौर न्यूज एंकर अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद वह वर्ष 2018 में दिल्ली आ गईं और यहां ‘भारती विद्या भवन‘ से पत्रकारिता में एक साल का डिप्लोमा किया।
इसके बाद सुरभि तिवारी ने एक भक्ति चैनल (कात्यायनी) से यहां अपने नए सफर की शुरुआत की। फिर यहां से अलविदा कहकर उन्होंने ‘नेशनल वॉइस‘ और ‘न्यूज1 इंडिया‘ न्यूज चैनल्स में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी संभाली।
‘न्यूज1 इंडिया‘ में काम करते हुए ही उन्हें ‘इंडिया न्यूज‘ जॉइन करने का मौका मिला। करीब एक वर्ष तक बतौर एंकर उन्होंने यहां काम किया। इसके बाद कुछ महीने पहले यहां से बाय बोलकर पहले ‘न्यूज नेशन’ और फिर ‘जी हिन्दुस्तान’ होती हुई वह ‘भारत24’ पहुंची थीं, जहां से उन्होंने अलविदा बोल दिया है और अब बहुत जल्द अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी। समाचार4मीडिया की ओर से सुरभि तिवारी को उनके आगामी सफर के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स इस्तीफा न्यूज एंकर रिजाइन सुरभि तिवारी भारत24