होम / टीवी / न्यूज एंकर सपना शुक्ला ने इस चैनल के साथ शुरू किया नया सफर

न्यूज एंकर सपना शुक्ला ने इस चैनल के साथ शुरू किया नया सफर

सपना शुक्ला को मीडिया में काम करने का करीब साढ़े पांच साल का अनुभव है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार सपना शुक्ला ने हाल ही में ‘जी-यूपी/उत्तराखंड’ (Zee UP/UK) से अपनी पारी को विराम दिया और अब खबर है कि उन्होंने 'न्यूज18 इंडिया' जॉइन कर लिया है। उन्हें यहां एंकर कम रिपोर्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें कि करीब एक साल से वह ‘जी-यूपी/उत्तराखंड’ (Zee UP/UK) में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।   

मूल रूप से इटावा (उत्तर प्रदेश) की रहने वालीं सपना शुक्ला गाजियाबाद में पली-बढ़ी हैं और उन्होंने यहीं से अपनी पढ़ाई-लिखाई की है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के ‘हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कम्युनिकेशन’ (HIMCOM) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

सपना शुक्ला को मीडिया में काम करने का करीब साढ़े पांच साल का अनुभव है। पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘jk24x7’ में बतौर रिपोर्टर की थी। इसके बाद वह यहां से बाय बोलकर ’प्राइम न्यूज’ (prime news) से जुड़ गईं। यहां कुछ समय अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने ’ईटीवी भारत’(etv bharat) में एंकर के रूप में नई पारी शुरू की। इसके बाद ’टोटल टीवी’ (total TV) और फिर ’न्यूज नेशन’ (News Nation) होती हुईं वह ’जी’ (zee) पहुंची थीं, जहां से अब उन्होंने अपनी पारी को अलविदा बोल 'न्यूज18 इंडिया' (News18 India) के साथ नया सफर शुरू किया है।

उपलब्धियों की बात करें तो उन्हें बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) के तहत 'यंग प्रफेशनल ऑफ द ईयर 2022' के खिताब से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें ‘समाचार4मीडिया पत्रकारिता40अंडर40’ अवॉर्ड भी मिल चुका है।

समाचार4मीडिया की ओर से सपना शुक्ला को उनके नए सफर के लिए अग्रिम बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स जी मीडिया इस्तीफा न्यूज18 इंडिया न्यूज एंकर जी यूपी/यूके सपना शुक्ला
सम्बंधित खबरें

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

11 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

21 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

21 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

11 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

21 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

22 hours ago