होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल की कश्ती पर सवार हुए टीवी एंकर कीर्तिमान सिंह

अब इस न्यूज चैनल की कश्ती पर सवार हुए टीवी एंकर कीर्तिमान सिंह

कीर्तिमान सिंह ने ‘न्यूज इंडिया’ से मेनस्ट्रीम मीडिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने ‘सुदर्शन न्यूज‘ में भी बतौर एंकर भूमिका निभाई। कुछ समय के लिए कीर्तिमान बतौर एंकर ‘जनता टीवी‘ से भी जुड़े रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

टीवी पत्रकार कीर्तिमान सिंह ने नेशनल न्यूज चैनल ‘हिन्दी खबर’ (Hindi Khabar) से नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर न्यूज एंकर जॉइन किया है।

कीर्तिमान सिंह ने नेशनल चैनल ‘न्यूज इंडिया’ (News India) से मेनस्ट्रीम मीडिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘सुदर्शन न्यूज‘ (Sudarshan News) में भी बतौर एंकर भूमिका निभाई। कुछ समय के लिए कीर्तिमान बतौर एंकर ‘जनता टीवी‘ (Janta TV) से भी जुड़े रहे हैं।

दिसंबर 2022 में कीर्तिमान ने बतौर एंकर अपनी नई पारी ‘सहारा समय’ (Sahara Samay) के साथ शुरू की थी और अब करीब 10 महीने के बाद ‘हिन्दी खबर’ जॉइन कर लिया है।

मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले कीर्तिमान सिंह की स्कूली शिक्षा आर्मी स्कूल गोरखपुर से हुई है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज से स्नातक (हिस्ट्री आनर्स) किया है। इसके बाद उन्होंने टीवी मीडिया में कदम रखते हुए ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है।

समाचार4मीडिया की ओर से कीर्तिमान सिंह को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स एंकर हिन्दी खबर न्यूज एंकर नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग एंकर कीर्तिमान सिंह
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

22 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago