होम / टीवी / न्यूज इंडिया में अपनी पारी को विराम देकर अब इस मीडिया समूह से जुड़ीं अर्चना सिंह
न्यूज इंडिया में अपनी पारी को विराम देकर अब इस मीडिया समूह से जुड़ीं अर्चना सिंह
‘इंडिया टीवी’ में अपनी करीब 14 साल पुरानी पारी को विराम देकर पिछले साल अक्टूबर में ‘न्यूज इंडिया’ जॉइन करने वालीं न्यूज एंकर अर्चना सिंह ने अब यहां से भी अलविदा कह दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘इंडिया टीवी’ (India TV) में अपनी करीब 14 साल पुरानी पारी को विराम देकर पिछले साल अक्टूबर में हिंदी नेशनल न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ (News India) जॉइन करने वालीं न्यूज एंकर अर्चना सिंह ने अब यहां से भी अलविदा कह दिया है। अर्चना सिंह ‘न्यूज इंडिया’ में एडिटर (करंट अफेयर्स) की जिम्मेदारी संभाल रही थीं और प्राइम टाइम का अहम हिस्सा थीं। उन्होंने अब बतौर सलाहकार संपादक ‘आईटीवी नेटवर्क’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) से नई पारी की शुरुआत की है।
बता दें कि बतौर एंकर और रिपोर्टर ‘इंडिया टीवी’ में अपनी करीब 14 साल की पारी के दौरान अर्चना सिंह ने यहां कई बड़े शो किए थे। अपनी इस लंबी पारी में उन्होंने ‘इंडिया टीवी‘ में तमाम अहम जिम्मेदारियां भी संभाली थीं। ‘इंडिया टीवी’ में अपनी पारी के दौरान अर्चना सिंह ने कई अच्छी न्यूज और स्पेशल स्टोरीज होस्ट कीं। एंकरिंग के साथ-साथ उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग भी की और दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश में कानपुर की रहने वालीं अर्चना सिंह को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत ‘दूरदर्शन‘ से की. उसके बाद उन्होंने ‘ईटीवी‘ में बतौर एंकर तीन साल तक काम किया। फिर वह दिल्ली आ गईं और यहां ‘जनमत टीवी‘ में करीब दो साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद ‘इंडिया टीवी‘ के साथ जुड़ गईं, जहां से पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अर्चना सिंह ने जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और अब वह पीएचडी कर रही हैं, जो जल्द ही पूरी होने वाली है। समाचार4मीडिया की ओर से अर्चना सिंह को नई पारी के लिए शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया न्यूज इंडिया टीवी आईटीवी नेटवर्क न्यूज एंकर न्यूज इंडिया नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट अर्चना सिंह