होम / टीवी / ABP गंगा को अलविदा कह रोहित सावल ने संभाली अब बड़ी जिम्मेदारी

ABP गंगा को अलविदा कह रोहित सावल ने संभाली अब बड़ी जिम्मेदारी

एबीपी समूह के नए रीजनल चैनल एबीपी गंगा के प्राइम टाइम शो के चेहरे रोहित सावल ने संस्थान को अलविदा कह दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

एबीपी समूह के नए रीजनल चैनल एबीपी गंगा के प्राइम टाइम शो के चेहरे रोहित सावल ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। उल्लेखनीय है कि एबीपी समूह के इस यूपी चैनल में रोहित ने बतौर डेप्युटी एडिटर जॉइन किया था। वे चैनल के रात 9 बजे के शो ‘प्रहार’ के एंकर भी थे। 

गौरतलब है कि एबीपी गंगा जॉइन करने से पहले रोहित कुछ समय के लिए मेनस्ट्रीम मीडिया से दूर पॉलिटिकल सर्कल का हिस्सा बन गए थे। मार्च 2018 में वे हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर के मीडिया एडवाइजर नियुक्त किए गए थे। पर करीब एक साल बाद ही मीडिया में वापसी करते हुए हिमाचल उन्होंने मार्च 2019 में एबीपी न्यूज के यूपी-यूके रीजनल चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत की थी।

एबीपी समूह के साथ करीब डेढ़ साल काम करने के बाद रोहित एक बार फिर आईटीवी नेटवर्क लौट आए हैं। ये आईटीवी के साथ उनकी दूसरी पारी है। इस पारी में उन्होंने इंडिया न्यूज (हरियाणा) को बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया है। बताया गया है कि वे जल्दी ही अपने एक शो के जरिए टीवी स्क्रीन पर भी नजर आएंगे। साथ ही चैनल के पूरे आउटपुट की कमान उनके हाथों ही रहेंगी।  2004 में ईटीवी समूह के साथ अपने पत्रकारिता का करियर शुरू करने वाले रोहित ने 2009 में आईटीवी नेटवर्क जॉइन किया था। ईटीवी के साथ वे हैदराबाद में डेस्क और एंकरिंग दोनों ही जिम्मेदारी संभालते थे। आईटीवी नेटवर्क के नेशनल चैनल इंडिया न्यूज पर भी वे एंकरिंग करते थे। समूह के हरियाणा और यूपी-यूटी चैनल की लॉन्चिंग में उनकी अहम भूमिका रही है।  

मूल तौर पर रोहित चच्योट क्षेत्र के मौवीसेरी गांव के निवासी हैं। रोहित ने शुरुआती शिक्षा मौवीसेरी गाव के सरकारी स्कूल से 8वीं तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए मंडी को चुना। वल्लभ कॉलेज मंडी से कॉमर्स मं  स्नातक की डिग्री ली। कॉलेज के दिनों में ही वह एबीवीपी के साथ जुड़ गए थे। वर्ष 2000 में उन्होंने मंडी कॉलेज में एससीए चुनाव जीता। हिमाचल प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की बहाली के लिए हुए विद्यार्थी परिषद के आदोलन में रोहित सावल ने सक्रिय भूमिका निभाई। मंडी महाविद्यालय में वामपंथियों के सियासी दुर्ग को ढहाने का रिकार्ड भी रोहित सावल के नाम दर्ज है। साल 2000 में रोहित सावल ने विद्यार्थी परिषद पैनल पर महासचिव का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। ये पहला मौका था जब मंडी महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रसंघ चुनाव में पैनल के किसी पद पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा

वाणिज्य विषय में स्नातक उत्तीर्ण करने के बाद प्रबंधन एमबीए की पढ़ाई के लिए रोहित सावल ने हिमांचल प्रदेश की राजधानी शिमला में विख्यात हिमांचल प्रदेश यूनीवर्सिटी में दाखिला लिया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमबीए करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता (बीजेएमसी) की पढ़ाई पूरी की। 
 


टैग्स आईटीवी नेटवर्क एबीपी गंगा इंडिया न्यूज गुजरात रोहित सावल इंडिया न्यूज हरियाणा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

21 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

14 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago