होम / टीवी / ZEE-इनवेस्को विवाद में नाम आने पर रिलायंस इंडस्ट्री ने कही ये बात

ZEE-इनवेस्को विवाद में नाम आने पर रिलायंस इंडस्ट्री ने कही ये बात

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड और उसके सबसे बड़े शेयरहोल्डर इनवेस्को के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड और उसके सबसे बड़े शेयरहोल्डर इनवेस्को के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब जारी विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल, इनवेस्को ने भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का नाम इस विवाद में घसीट लिया है।

वहीं, इस विवाद में अपना नाम घसीटे जाने पर रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा है कि इस विवाद में उसका नाम जोड़े जाने वाली मीडिया रिपोर्ट्स सही नहीं हैं। बता दें कि इनवेस्‍को लगातार जी एंटरटेनमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ पुनीत गोयनका को हटाने की मांग कर रही है।

दरअसल, रिलायंस का नाम तब सामने आया, जब पहले जी ने एक पत्र जारी कर यह दावा किया था कि इनवेस्को ने देश के एक बड़े ग्रुप की कंपनियों के साथ डील करने के लिए पुनीत गोयनका पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। वहीं, इसके एक दिन बाद इनवेस्को ने जी के प्रमोटर्स पर पलटवार किया और दावा किया कि पुनीत गोयनका और प्रमोटर फैमिली के सदस्यों ने रिलायंस के साथ डील करने की कोशिश की थी।

दूसरी तरफ ZEEL के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने मंगलवार को बोर्ड से कहा था कि इस सौदे का प्रस्ताव इनवेस्को लेकर आई थी और अगर यह डील होती तो कंपनी के शेयरधारकों को 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होता। वहीं इनवेस्को ने अपने बयान में जी के आरोपों का खंडन किया और सवाल उठाया कि वह जी के लिए ऐसी डील क्यों करेगा जिससे शेयरधारकों के दीर्घकालिक हित प्रभावित हों।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरे मामले में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने कहा है कि उन्हें जी ग्रुप और इनवेस्‍को के बीच चल रहे विवाद में घसीटे जाने पर बेहद खेद है। इससे जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स सही नहीं हैं। कंपनी ने बताया कि फरवरी-मार्च 2021 में इनवेस्‍को ने रिलायंस के प्रतिनिधियों और जी ग्रुप के एमडी पुनीत गोयनका के बीच बातचीत कराने में मदद की थी। हमने अपनी मीडिया प्रॉपर्टीज का जी ग्रुप के साथ अच्छी कीमत पर विलय करने का प्रस्ताव दिया था। इसके चलते विलय होने वाले बिजनेस और जी ग्रुप के सभी शेयरधारकों के फायदे को ध्यान में रखा गया था। रिलायंस हमेशा ही उस कंपनी को अच्‍छे प्रदर्शन के लिए रिवॉर्ड देती है, जिसमें वह निवेश करती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने यह भी साफ किया कि पुनीत गोयनका को एमडी की तरह काम करते रहने का प्रस्ताव दिया गया था। साथ ही पुनीत गोयनका समेत प्रबंधन को ई-सॉप्‍स (ESOPs) जारी करने का प्रस्‍ताव भी रखा गया था। हालांकि, पुनीत गोयनका और इनवेस्‍को में कुछ प्रिफरेंशियल वारंट को लेकर विवाद हो गया। इनवेस्‍टर्स को लगता है कि फाउंडर्स मार्केट पर्चेस के जरिये लगातार अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाते रह सकते हैं। हम सभी फाउंडर्स का सम्मान करते हैं और कभी भी किसी बदले की भावना से लेनदेन नहीं करते हैं। इसलिए हम इस डील में आगे नहीं बढ़े।

बता दें कि 'जी' ने मंगलवार को खुलासा किया था कि इनवेस्को के प्रतिनिधि अरुण बलानी और भावतोष वाजपेयी ने फरवरी 2021 में कंपनी को एक बड़े भारतीय ग्रुप में मर्ज करने का ऑफर दिया था। इसके मुताबिक गोयनका विलय के बाद बनने वाली कंपनी में एमडी और सीईओ बने रहेंगे। जी ने दावा किया कि गोयनका ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। इनवेस्को ने गोयनका सहित तीन डायरेक्टर्स को हटाने के लिए ईजीएम बुलाने की मांग की थी। इसके लिए उसने 11 सितंबर को एक पत्र लिखा था। फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।


टैग्स मीडिया रिलायंस इंडस्ट्री जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज इनवेस्को
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

14 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

23 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

19 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago