होम / टीवी / नेटवर्क18 ग्रुप ने लीडरशिप टीम को कुछ यूं किया मजबूत

नेटवर्क18 ग्रुप ने लीडरशिप टीम को कुछ यूं किया मजबूत

नेटवर्क18 ने तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य को नेविगेट करने के लिए अपनी लीडरशिप टीम को और अधिक मजबूत बनाने की घोषणा की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

नेटवर्क18 ने तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य को नेविगेट करने के लिए अपनी लीडरशिप टीम को और अधिक मजबूत बनाने की घोषणा की है। कंपनी का लक्ष्य प्रॉडक्ट, टेक्नोलॉजी और ऑडियंस ग्रोथ पर ध्यान केंद्रित करते हुए राजस्व और लागत दक्षता को भी बढ़ाना है। 

जुलाई के मध्य में कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट को भेजे गए एक आंतरिक पत्र में सीईओ राहुल जोशी ने वैश्विक स्तर पर न्यूज इंडस्ट्री के सामने आने वाली चुनौतियों और विकसित हो रहे डिस्ट्रीब्यूशन फॉर्मेट्स के अनुकूल होने की जरूरत पर प्रकाश डाला था।

उन्होंने पत्र में लिखा, “हमारा लीनियर टीवी बिजनेस अपेक्षाकृत स्थिर है और कुछ वृद्धि दिखा रहा है, लेकिन न्यूज डिलीवरी और डिस्ट्रीब्यूशन फॉर्मेट्स का परिदृश्य तेजी से विकसित हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे बिजनेस के लिए नए अवसर खोल रहा है, फिर चाहे वह कंटेंट हो, प्रॉडक्ट हो, टेक्नोलॉजी हो, ऑडियंस या मॉनेटाइजेशन हो।”

इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, कंपनी ने प्रमुख अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

पुनीत सिंघवी, जोकि नेटवर्क18 (डिजिटल) के CEO व नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड मे कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी के प्रेजीडेंट हैं, अब  डिजिटल ग्रोथ ऑडियंस, ऑफ-प्लेटफॉर्म बिजनेस और CoE (Centre of Excellence) की स्थापना और संचालन करेंगे।    

पत्र में कहा गया है, "इसके अलावा, पुनीत समग्र रूप से लागत प्रबंधन पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे, जो आने वाली तिमाहियों में सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

सिंघवी AI प्रोवाइडर्स, कनेक्टेड टीवी ब्रैंड्स व अन्य उभरती डिस्ट्रीब्यूशन इकाईयों के साथ साझेदारी करते हुए गूगल, टैबूला और एमेजॉन जैसे प्लेटफॉर्म से रिश्ते मजबूत करेंगे और राजस्व भी बढ़ाएंगे।

दूसरी ओर, नेटवर्क18 (ब्रॉडकास्ट) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर और टीवी18 में ए+ई नेटवर्क्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश कौल, मनीकंट्रोल को छोड़कर, टीवी, डिजिटल और प्रिंट में डायरेक्ट रेवेन्यू ग्रोथ को आगे बढ़ाएंगे।

वह पहले की तरह टीवी और प्रिंट बिजनेस की रेटिंग और ऑपरेटिंग वर्टिकल को भी आगे बढ़ाते रहेंगे।

पत्र में कहा गया है, "IPs और ब्रैंडेड कंटेंट सहित समूह के राजस्व को अविनाश के साथ-साथ संबंधित वर्टिकल हेड/सीईओ मजबूती प्रदान करेंगे। सभी रेवेन्यू लीड/वर्टिकल हेड/सीईओ राजस्व लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अविनाश के साथ मिलकर काम करेंगे।"

दोनों अधिकारी राहुल जोशी को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे। 


टैग्स नेटवर्क18 अविनाश कौल पुनीत सिंघवी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

48 minutes ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

9 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

6 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago