होम / टीवी / Network18 ने तेजिंदर सिंह सोढी को किया प्रमोट, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
Network18 ने तेजिंदर सिंह सोढी को किया प्रमोट, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
सोढी ने 2021 में Network18 को असिस्टेंट एडिटर के तौर पर जॉइन किया था और बाद में उन्हें नेटवर्क18 JKLH के एडिटोरियल हेड की जिम्मेदारी दी गई थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
नेटवर्क18 (Network18) ने तेजिंदर सिंह सोढी को नेटवर्क18 ग्रुप में सीनियर एडिटर के पद पर प्रमोट किया है। यह सोढी का लगातार तीसरा प्रमोशन है, जो उस समय आया है जब सिर्फ एक साल पहले उन्हें औपचारिक रूप से डिप्टी एडिटर बनाया गया था।
सोढी ने 2021 में Network18 को असिस्टेंट एडिटर के तौर पर जॉइन किया था और बाद में उन्हें नेटवर्क18 JKLH के एडिटोरियल हेड की जिम्मेदारी दी गई थी। यह रीजनल चैनल 15 अगस्त 2022 को लॉन्च हुआ था, जिसका मकसद जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के दर्शकों तक पहुंच बनाना था। उनकी अगुवाई में इस चैनल ने क्षेत्र में मजबूत मौजूदगी बनाई है और असरदार रिपोर्टिंग के साथ गहरी एडिटोरियल पकड़ दिखाई है।
अपने प्रोफेशनल सफर में सोढी ने भारत के कुछ सबसे सम्मानित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है, जिनमें हिंदुस्तान टाइम्स, द ट्रिब्यून और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया शामिल हैं। वह रिपब्लिक टीवी और रिपब्लिक भारत के फाउंडिंग एडिटर्स में भी रहे, जहां उन्होंने एडिटोरियल दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाई।
सोढी की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी उनके प्रोफेशनल पोर्टफोलियो जितनी ही विविध रही है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास से जर्नलिज़्म में एमएस और यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर से जर्नलिज़्म में एमए किया है। खास बात यह है कि वह अकेले भारतीय सिविलियन रहे, जिन्होंने यूएस आर्मी कमांड एंड जनरल स्टाफ कॉलेज, फोर्ट लीवेनवर्थ में पढ़ाई की। सालों से वह वॉशिंगटन डी.सी. के नेशनल प्रेस क्लब में भी नियमित स्पीकर रहे हैं।
भारत-पाकिस्तान संबंधों, आतंकवाद और सुरक्षा मामलों के जानकार सोढी एक क्वालिफाइड डिफेंस कॉरेस्पॉन्डेंट भी हैं। उन्होंने 2007 में रक्षा मंत्रालय का डिफेंस कॉरेस्पॉन्डेंट कोर्स पूरा किया था।
सीनियर एडिटर के तौर पर उनकी पदोन्नति, नेटवर्क18 की ओर से पत्रकारिता में सोढी के लगातार योगदान और देश के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील बीट्स की कवरेज को लीड करने की उनकी क्षमता को मान्यता देती है।
टैग्स