होम / टीवी / NDTV शुरू नहीं करेगा अपना गुजराती न्यूज चैनल, जानिए वजह
NDTV शुरू नहीं करेगा अपना गुजराती न्यूज चैनल, जानिए वजह
बता दें कि यह अनुमति 17 अगस्त, 2023 को सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) द्वारा प्रदान की गई थी।
Vikas Saxena 6 months ago
न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने हाल ही में स्टॉक मार्केट को यह जानकारी दी है कि उसने स्वेच्छा से 'NDTV Gujarati' नामक प्रस्तावित न्यूज व करेंट अफेयर्स चैनल के अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग की अनुमति वापस कर दी है। बता दें कि यह अनुमति 17 अगस्त, 2023 को सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) द्वारा प्रदान की गई थी।
कंपनी ने कहा है कि यह निर्णय अपने संचालन को अधिक सुव्यवस्थित करने और मुख्य रणनीतिक पहलों पर ध्यान केंद्रित करने की प्रक्रिया के तहत लिया गया है। NDTV Gujarati चैनल का संचालन अभी शुरू नहीं हुआ था, इसलिए इस फैसले का कंपनी के व्यापार या वित्तीय स्थिति पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।
NDTV ने स्पष्ट किया है कि यह कदम भविष्य की प्राथमिकताओं और संसाधनों के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक रणनीतिक पहल है।
टैग्स